फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Illegal encroachment removed from agricultural produce market's land worth Rs 29 crores

Mandsaur: कृषि उपज मंडी की भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण, 29 करोड़ सरकारी जमीन पर था कब्जा

Thu, 08 Feb 2024 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 09:50 PM IST
सार

सुवासरा की 29 करोड़ की सरकारी जमीन का अतिक्रमण प्रशासन ने हटा दिया है। बार-बार नोटिस देने के बाद जमीन खाली नहीं की जा रही थी। उक्त भूमि पर से अवैध कब्जा हटाकर मंडी सचिव को कब्जा सौंपा गया व बोर्ड भी लगाया गया। उक्त भूमि का बाजार मूल्य 29 करोड़ 18 लाख रुपए है। 

विज्ञापन
Mandsaur: Illegal encroachment removed from agricultural produce market's land worth Rs 29 crores
सुवासरा में करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर जिले के सुवासरा में स्थित कृषि उपज मंडी की जमीन पर कई वर्षो से भूमाफियाओं ने अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन ने पूरी प्लानिंग के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए 29 करोड़ 18 लाख रुपए की शासकीय भूमि को जेसीबी चलाकर भूमाफियाओं से मुक्त करवाया। 
विज्ञापन


अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ शिवानी गर्ग ने बताया कि सुवासरा कृषि उपज मंडी को आवंटित भूमि सर्वे नंबर 972/5 रकबा 0.450 हेक्ट, 972/6 रकबा 0.870 हेक्ट, 988/1 रकबा 0.857 हेक्ट कुल 2.177 हेक्ट भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर रखा था। नोटिस जारी करने के बाद भी भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके चलते गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। मौके पर उक्त भूमि पर से अवैध कब्जा हटाकर मंडी सचिव को कब्जा सौंपा गया व बोर्ड भी लगाया गया। उक्त भूमि का बाजार मूल्य 29 करोड़ 18 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुवासरा मोहित सीनम थाना प्रभारी सुवासरा रमुंडा कटारा एवं प्रशासन व पुलिस बल भी मौजूद था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed