फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Husband-wife got burnt after lighting a match in water tank, had poured petrol to drive away snake

Mandsaur: पानी के टैंक में माचिस जलाते ही झुलसे पति पत्नी, सांप को भगाने के लिए टैंक में डाला था पेट्रोल

Sun, 18 Feb 2024 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:27 PM IST
सार

मंदसौर में एक दंपती पानी के टैंक में हुए धमाके में झुलस गए हैं। उन्होंने एक दिन पहले सांप भगाने के लिए टैंक में पेट्रोल डाला था और अगले दिन देखने के लिए जैसे ही टैंक में माचिस जलाई, धमाका हो गया। दोनों काफी झुलस गए हैं। 

विज्ञापन
Mandsaur: Husband-wife got burnt after lighting a match in water tank, had poured petrol to drive away snake
मंदसौर में इस घर में हुआ धमाका। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर शहर के शांतनु विहार क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक पानी के टैंक में ब्लास्ट होने से पति-पत्नी झुलस गए। जिन्हें पड़ोसी तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार मंदसौर के रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित शांतनु विहार कॉलोनी में विशाल उदीवाल के घर में बने पानी के टैंक में शनिवार को सांप घुस गया था। जब टैंक में सांप होने की जानकारी मिली तो दंपत्ति ने सांप पकड़ने वाले को बुलाया। जब लाख कोशिश के बाद भी सांप पकड़ में नहीं आया तो सांप पकड़ने वाले ने टैंक में पेट्रोल डालने की बात कही। इस पर विशाल उदीवाल ने टैंक में पेट्रोल डाल दिया जिसकी गंध से सांप बाहर आ गया और उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह जब टैंक में देखने के लिए विशाल व उनकी पत्नी ने जैसे ही माचिस की तीली जलाई, वैसे ही जोर का धमाका हुआ और विशाल और उनकी पत्नी परिधि उदिवाल झुलस गए। धमाके की आवाज सुन कॉलोनी वासी मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों पति पत्नी आग से झुलस गए हैं। इस पर कॉलोनी के लोग उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पेट्रोल डालने के बाद टैंक में गैस जमा हो जाने की वजह से रविवार सुबह जैसे ही दंपती ने माचिस जलाई धमाका हो गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पति करीब 35 फीसदी और पत्नी 15 फीसदी झुलस गई। डॉक्टरों की सलाह पर दोनों बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर हुए हैं। हालांकि पुलिस को दिए बयान में दंपती ने कचरा जलाते वक्त हादसे का शिकार होना बताया है। जानकारी के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed