फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Gang stealing oil from power transformers busted, used to target transformers on farms

Mandsaur: बिजली ट्रांसफॉर्मर से ऑइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, खेतों पर लगे ट्रांसफॉर्मर को बनाते थे निशान

Sun, 06 Aug 2023 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 06:51 PM IST
सार

मंदसौर जिले में बिजली के ट्रांसफॉर्मर से ऑइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 6 ट्रांसफॉर्मर से चोरी किया गया 850 लीटर ऑइल भी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
Mandsaur: Gang stealing oil from power transformers busted, used to target transformers on farms
बिजली के ट्रांसफॉर्मर से ऑइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में बिजली के ट्रांसफॉर्मर से ऑइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 6 ट्रांसफॉर्मर से चोरी किया गया 850 लीटर ऑइल भी जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल मंदसौर के दलौदा क्षेत्र में छह अलग-अलग खेतों पर लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर से ऑइल चोरी के मामले सामने आए थे। घटनाओं को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोई बाहर का व्यक्ति सरसोद मगरे के आसपास पिकअप लेकर घूम रहा है। शंका है कि ट्रांसफॉर्मर से ऑइल चोरी की घटना में उसका हाथ हो सकता है। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पिकअप को सरसोद फाटक के पास रोका ओर उक्त पिकअप से पूछताछ की। उसने अपना नाम कृष्णा पिता प्रकाश निनामा (22) निवासी ग्राम भिडावद नंबर 03 थाना बड़नगर उज्जैन बताया। उसने बताया कि 31 जुलाई की रात साथी शंकरलाल पिता भेरू निनामा निवासी ग्राम आमलीपाड़ा थाना बिलपांक जिला रतलाम ने इस क्षेत्र में 6 विद्युत ट्रांसफॉर्मर से ऑइल चोरी किया था। चोरी किए गए ऑइल की 15 केनें सरसौद मगरे पर छिपाकर चले गए थे। वही केन लेने के लिए आज आया था। आरोपी की निशानदेही से सरसौद मगरे से चोरी गए छह ट्रांसफार्मर से कुल 850 लीटर ऑइल की 15 केन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को इस मामलें में शंकरलाल पिता भेरू निनामा की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed