{"_id":"65c25c4077bec45b890c6d3d","slug":"mandsaur-district-administration-woke-up-after-harda-accident-inspection-of-explosive-material-sites-started-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: हरदा हादसे के बाद जागा जिला प्रशासन, विस्फोटक सामग्री स्थलों का निरीक्षण प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: हरदा हादसे के बाद जागा जिला प्रशासन, विस्फोटक सामग्री स्थलों का निरीक्षण प्रारंभ
Tue, 06 Feb 2024 09:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:50 PM IST
सार
हरदा जिले में हुए हादसे के बाद मंदसौर जिला प्रशासन जाग गया है। विस्फोटक सामग्री स्थलों का निरीक्षण प्रारंभ हो गया है। जांच कर 24 घंटे के अंदर सभी एसडीएम, कलेक्टर को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
निरीक्षण करता हुआ प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद मंदसौर जिला प्रशासन जागा और कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार यादव ने जिले के चारों एसडीएम को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि जिले में जितने भी विस्फोटक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियां, संस्थान एवं विस्फोटक सामग्री बेचने वाली दुकानों की जांच करें।
विज्ञापन
जांच में यह देखें कि उक्त सभी संस्थाएं, दुकान शासकीय नियमानुसार संचालित हो रही है या नहीं। जमीनी स्तर पर जांच कर रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर प्रस्तुत करें। अगर कोई फैक्ट्री या दुकान विस्फोटक सामग्री निर्माण करने के नियमों के अंतर्गत संचालित नहीं हो रही है, तो उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी एसडीएम ने विस्फोटक स्थलों का निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है। विस्फोटक सामग्रियों के गोदाम का जांच की जा रही है। गोदाम पर किन नियमों के तहत भंडारण किया जाता है। उनको देखा जा रहा है, गोदाम पर नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। उनको सूक्ष्म तरीके से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
