फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur District administration woke up after Harda accident inspection of explosive material sites started

Mandsaur News: हरदा हादसे के बाद जागा जिला प्रशासन, विस्फोटक सामग्री स्थलों का निरीक्षण प्रारंभ

Tue, 06 Feb 2024 09:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 09:50 PM IST
सार

हरदा जिले में हुए हादसे के बाद मंदसौर जिला प्रशासन जाग गया है। विस्फोटक सामग्री स्थलों का निरीक्षण प्रारंभ हो गया है। जांच कर 24 घंटे के अंदर सभी एसडीएम, कलेक्टर को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
Mandsaur District administration woke up after Harda accident inspection of explosive material sites started
निरीक्षण करता हुआ प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद मंदसौर जिला प्रशासन जागा और कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार यादव ने जिले के चारों एसडीएम को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि जिले में जितने भी विस्फोटक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियां, संस्थान एवं विस्फोटक सामग्री बेचने वाली दुकानों की जांच करें।

विज्ञापन


जांच में यह देखें कि उक्त सभी संस्थाएं, दुकान शासकीय नियमानुसार संचालित हो रही है या नहीं। जमीनी स्तर पर जांच कर रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर प्रस्तुत करें। अगर कोई फैक्ट्री या दुकान विस्फोटक सामग्री निर्माण करने के नियमों के अंतर्गत संचालित नहीं हो रही है, तो उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी एसडीएम ने विस्फोटक स्थलों का निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है। विस्फोटक सामग्रियों के गोदाम का जांच की जा रही है। गोदाम पर किन नियमों के तहत भंडारण किया जाता है। उनको देखा जा रहा है, गोदाम पर नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। उनको सूक्ष्म तरीके से देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed