फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Deputy CM Jagdish Deora participated in Shri Ram Pratima Pratishtha Mahotsav

Mandsaur: श्रीराम प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM देवड़ा, भवानी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

Mon, 22 Jan 2024 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 07:37 PM IST
सार

मंदसौर जिले में श्रीराम प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ में शामिल हुए। भवानी मंदिर का 12 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार होगा।

विज्ञापन
Mandsaur Deputy CM Jagdish Deora participated in Shri Ram Pratima Pratishtha Mahotsav
महोत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM देवड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मल्हारगढ़ में भवानी माता मंदिर से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री ने राम जन्मभूमि में योगदान करने वाले कार सेवकों का सम्मान किया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रामचरित मानस के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मल्हारगढ़ में स्थित भवानी माता मंदिर का पुनर्निर्माण 12 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस मंदिर को पुनः भव्य किले का रूप प्रदान किया जाएगा। देवड़ा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा के इस अवसर पर हम सभी में अपार उत्साह है। मन बहुत भावुक है। गली-गली में राम के भजन चल रहे हैं। मंदिर भव्य बनाएंगे। यह बात आज सार्थक हो गई।
विज्ञापन




आज भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसके लिए प्रदेशवासियों, जिले वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। भवानी माता मंदिर के कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ में ही श्रीराम मंदिर पर राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की स्थापना की। श्री राम मंदिर पर ही अयोध्या से प्रसारित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री ने थड़ोद फंटे पर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन किए तथा जिले वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह प्रगति और परंपरा का उत्सव है। इसमें विकास की भव्यता और विरासत की दिव्यता है। यही भव्यता और दिव्यता हमें प्रगति पथ पर आगे ले जाएगी। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु जनों को शुभकामनाएं प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed