{"_id":"65d4a61696acc0ec1a0acb94","slug":"mandsaur-crime-woman-raped-for-two-years-on-pretext-of-making-her-an-anganwadi-worker-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur Crime: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने का झांसा देकर महिला के साथ दो साल तक हुआ दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur Crime: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने का झांसा देकर महिला के साथ दो साल तक हुआ दुष्कर्म, मामला दर्ज
Tue, 20 Feb 2024 06:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:46 PM IST
सार
दो साल तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। फिलहाल, महिला ने थाने में जाकर मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले में सुवासरा के ग्राम धलपट निवासी सहायक सचिव ने अपने ही गांव की रहने वाली महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुकर्म किया। लेकिन जब महिला की नौकरी नहीं लगाई तो उसने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत की।
विज्ञापन
सुवासरा थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया कि परिवर्तित नाम रानी ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि आरोपी सहायक सचिव ने उसे झांसा दिया कि वो उसकी सास की जगह आंगनबाड़ी में नौकरी लगवा देगा। इसके बाद वो नौकरी दिलाने के नाम पर जान पहचान बढ़ाकर घर पर आ गया। यहां उसने इच्छा के विरूद्ध जबरन ज्यादती की और किसी को बताने पर बदनामी का डर बताकर धमकाया।
विज्ञापन
इसके बाद वो दिन में जब घर पर कोई नहीं होता था आता और जबरन ज्यादती करता था। करीब दो वर्ष तक आरोपी जबरन संबंध बनाता रहा और नौकरी भी नहीं लगवाई। जब उसे पता चला कि आरोपी केवल उसका इस्तेमाल कर रहा है तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने इस इस मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी सहायक सचिव के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
