फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Crime Two people arrested for smuggling poisonous liquor on stolen bike

Mandsaur Crime: चोरी की बाइक से जहरीली शराब की तस्करी करते दो लोग गिरफ्तार, आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

Tue, 26 Dec 2023 04:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 04:08 PM IST
सार

Mandsaur Crime: चोरी की बाइक से जहरीली शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही इन्होंने बाइक चोरी की थी। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
Mandsaur Crime Two people arrested for smuggling poisonous liquor on stolen bike
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी की बाइक से जहरीली शराब का परिवहन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी थाना प्रभारी रितेश नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर शिवना नदी पर बनी छोटी पुलिया से एक बिना नंबर की बाइक को रोककर तलाशी ली तो प्लास्टिक की केन में अवैध शराब पाई गई, जिसे जब्त कर जांच की गई तो वह जहरीली शराब पाई गई। साथ ही वाहन चालकों से जब वाहन के कागजात के नंबर में पूछताछ की गई तो उनके पास गाड़ी के कागजात भी नहीं पाए गए।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपी सादिक पिता मुन्ना शाह निवासी संजीत थाना नाहरगढ़ तथा दिलीप पिता वर्दी चंद्र पाटीदार निवासी सखातली थाना सीतामऊ को गिरफ्तार कर जब इंजन नंबर और चेचिस नंबर के आधार पर गाड़ी की जांच की गई तो दो दिन पहले वाहन अलावदा खेड़ी निवासी अर्जुन बामनिया के घर के बाहर से चोरी करना पाया गया। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट तथा वाहन चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed