फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur businessman sold 52 quintals of garlic sent to Bengal accused truck driver arrested

MP News: बंगाल भेजी गई व्यापारी की 52 क्विंटल लहसुन बेची, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, क्लीनर फरार

Thu, 08 Feb 2024 08:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 08 Feb 2024 08:36 AM IST
सार

पुलिस टीम ने सायबर सेल की मदद से कृषि मंडी मंदसौर से आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12 कट्टे लहसुन और आयशर ट्रक जब्त किया गया। अब पुलिस अन्य आरोपियों और बेची गई लहसुन के बारे में आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Mandsaur businessman sold 52 quintals of garlic sent to Bengal accused truck driver arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर कृषि मंडी व्यापारी द्वारा बंगाल भेजी गई लहसुन में से 52 क्विंटल लहसुन ट्रक ड्राइवर ने बेच दी। पुलिस ने जांच कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि क्लीनर समेत दो फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिपलिया मंडी थाने में 4 जनवरी को लोकेश पिता शंकरलाल हरजानी ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया कि उनकी फर्म से पार्वती ओनीयन कंपनी धुपगुडी वेस्ट बंगाल के लिए 458 कट्टे (117 क्विंटल) लहसुन आइशर ट्रक क्रमांक RJ17GB0311 में लोड कर 31 जनवरी की शाम को रवाना किया गया था। ट्रक ड्रायवर ललित कुमार पिता पुरीलाल मेहर निवासी नीव कॉलोनी झालावाड़ और क्लीनर कुलदीप पिता रामजीलाल लोहार निवासी भीलवाड़ा ने 458 कट्टे में से 195 लहसुन के कट्टे (52  क्विंटल) लहसुन बिना बताए बेच दी। 
विज्ञापन


फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 406, 407, 34 भादवि के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई। टीम ने सायबर सेल की मदद से कृषि मंडी मंदसौर से आरोपी ड्राइवर ललित मैहर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12 कट्टे लहसुन और आयशर ट्रक भी जब्त किया गया। अब पुलिस अन्य आरोपियों और बेची गई लहसुन के बारे में आरोपी ललित मेहर से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed