फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Bees attacked devotees who came to visit Mata temple, eight devotees injured.

Mandsaur: माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे भक्तों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, आठ श्रद्धालु घायल

Wed, 17 Apr 2024 11:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 11:17 PM IST
सार

 भैंसासरी माताजी पर पहले भी कई बार मधुमक्खियों के काटने से लोग जख्मी हो चुके हैं। यह पिकनिक स्पॉट भी बन चुका है, यहां रोज सैकड़ों लोग आते हैं। मधुमक्खियों के छत्ते से आए दिन मक्खियां उड़ जाती हैं और लोगों को काटती रहती हैं।

विज्ञापन
Mandsaur: Bees attacked devotees who came to visit Mata temple, eight devotees injured.
मंदसौर में मधुमक्खियों के हमले में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर जिले के ग्राम अमरपुरा के निकट स्थित भैंसासरी माताजी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में 8 वर्षीय बालक सहित कुल 8 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम अमरपुरा के निकट भेसासरी माताजी मंदिर पर राम नवमी के अवसर पर यहां कई श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। यहां लोग भोजन बनाकर परिवारिक पार्टियां भी करते हैं। इसी दौरान धुएं की वजह से मधुमक्खियां छत्ते से उड़ी और लोगों पर हमला बोल दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगो ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के हमले में गंभीर जख्मी हुए भैंसाखेड़ा निवासी रोहित (08) पिता मेंबर बंजारा व संतोष (25) पिता गोपाल को एम्बुलेंस से मल्हारगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। तथा अन्य घायल निजी अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भैंसासरी माताजी पर पहले भी कई बार मधुमक्खियों के काटने से लोग जख्मी हो चुके हैं। यह पिकनिक स्पॉट भी बन चुका है, यहां रोज सैकड़ों लोग आते हैं। मधुमक्खियों के छत्ते से आए दिन मक्खियां उड़ जाती हैं और लोगों को काटती रहती है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed