मध्य प्रदेश: टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए दस फीसदी सस्ती शराब देने का आदेश रद्द
24 नवंबर को महा-वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया जाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंदसौर प्रशासन ने यह तरकीब निकाली था। जिला आबकारी विभाग ने मंगलवार को इसके लिए आदेश जारी किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में शराब पीने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर को रद्द कर दिया गया । राज्य के मंदसौर जिले में प्रशासन ने शराब पीने वाले लोगों के लिए विशेष छूट का एलान किया गया था कि उन्हें शराब 10 फीसद कम दाम पर मिलेगी। हालांकि, इसके लिए एक शर्त भी रखी गई है। शराब पर छूट प्राप्त करने की चाह रखने वाले व्यक्ति को कोरोना के टीके की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। यह व्यवस्था केवल बुधवार तक के लिए थी।
दरअसल 24 नवंबर बुधवार को महा-वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन था। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंदसौर प्रशासन ने यह तरकीब निकाली और शराब खरीदने वाले व्यक्ति को कोरोना के टीके की दोनों डोज लगे होने पर 10 फीसद छूट देने की घोषणा की। शराब खरीदने वाले व्यक्ति को दुकान पर टीके की दोनों डोज का सर्टिफिकेट भी दिखाना था। जिला आबकारी विभाग ने मंगलवार को इसके लिए आदेश जारी किया था।
प्रशासन के इस अनोखे कदम का मकसद लोगों को टीके के प्रति जागरूक करना और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों का टीकाकरण करवाना था। मंदसौर शहर के सीतामाऊ फाटक, भूनिया खेड़ी और पुराना बस स्टैंड पर स्थित तीन दुकानों में विशेष छूट पर शराब देने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, इस फैसले पर विवाद होने के बाद इसे वापस ले लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी दुनिया के कई देशों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को उपहार आदि देने के तरीके अपनाए गए हैं।
Madhya Pradesh: Three liquor shops in Mandsaur city will give a discount of 10% to fully-vaccinated customers on the production of the vaccination certificate starting tomorrow, as per District Excise Officer
— ANI (@ANI) November 23, 2021
इससे पहले मध्य प्रदेश के खंडवा में कोरोना टीके की दोनों डोज नहीं लगवाने वाले व्यक्ति को शराब नहीं देने का आदेश जारी दिया गया था। इस आदेश पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा था कि शराब पीने वाले लोग कभी झूठ नहीं बोलते हैं, हमेशा सच बोलते हैं।
