फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla: Labor officer arrested taking bribe of Rs 50,000 at bus stop, was taking bribe by threatening false action

मंडला: जिला श्रम अधिकारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विषेश न्यायालय ने भेजा जेल

Sun, 06 Feb 2022 09:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 09:36 AM IST
सार

 ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने मंडला जिले के श्रम अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायालय ने आरोपी को सीधे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Mandla: Labor officer arrested taking bribe of Rs 50,000 at bus stop, was taking bribe by threatening false action
मंडला: 50 हजार की रिश्वत लेते जिला श्रम अधिकारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंडला जिला श्रम अधिकारी जितेंद्र मेश्राम को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जिला श्रम अधिकारी ने एक फार्म हाउस के खिलाफ लेबर एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं करने के ऐवज में रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पर श्रम कानून के तहत कार्रवाई की गई। विशेष न्यायालय ने आरोपी श्रम अधिकारी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में लगभग डेढ़ दशक बाद ईओडब्ल्यू द्वारा पकडे़ गए किसी आरोपी को न्यायालय ने सीधे जेल भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले मंडला के जिला श्रम अधिकारी जितेंद्र मेश्राम ने तनुज लोहान के सिंघपुर स्थिति फार्म हाउस में जांच की थी। जांच उपरांत कार्रवाई नहीं करने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत तनुज लोहान ने जबलपुर ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत से की थी। एसपी ईओडब्ल्यू ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर पर जांच करवाई, जिस पर रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाई गई। शुक्रवार को डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम को मंडला भेजा गया, जहां तय रणनीति के अनुसार जैसे ही तनुज लोहान ने रिश्वत की 50 हजार रुपये की राशि जिला श्रम अधिकारी जितेंद्र मेश्राम को दी वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से श्रम विभाग में हड़कम्प मच गया है।  ईओडब्ल्यू की ने जिला श्रम अधिकारी के घर में भी जांच की है। 
विज्ञापन


50 हजार की पहली किश्त ले चुका है आरोपी 
आरोपी जितेंद्र मेश्राम रिश्वत की राशि के एक लाख रुपये में से 50 हजार रुपये की पहली किश्त ले चुका था। शुक्रवार को वो दूसरी किश्त के 50 हजार रुपये पीड़ित से लेने गया था इसी दौरान ईओडब्ल्यू  की टीम ने उसे ग्राम देवांगन टोला मंडला के बस स्टॉप पर दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed