फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandala News Innova car broke the railing and fell into the river two youth died

Mandala News: रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी इनोवा कार, दो युवकों की मौत

Tue, 26 Dec 2023 06:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 06:24 PM IST
सार

कार के नदी में गिरते ही उसमें पानी भरने लगा। बताया जा रहा है कि कार का कांच तोड़कर नारायण तुमराची और बलवेन्द्र मसराम पानी से बाहर निकल आए। वहीं, सियाराम कोरचे एवं धनेश मरावी नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Mandala News Innova car broke the railing and fell into the river two youth died
नदी में गिरी इनोवा कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला जिले के टिकरिया थानान्तर्गत पुल की रेलिंग तोड़कर इनोवा कार नदी में गिर गई। इनोवा में सवार दो व्यक्ति कांच तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे। गाड़ी में फंसे रहने के कारण दो व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


टिकरिया थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनोवा गाड़ी क्रमांक एमपी 20 सी 4095 में सवार होकर चार व्यक्ति बीजाडांडी से मंडला जा रहे थे। दोपहर एक बजे गाड़ी बबेहा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए भावल नदी में गिर गई थी। नदी में पानी होने के कारण गाड़ी डूबने लगी थी। कार चालक नारद तुमराची तथा बलवेंद्र मसराम गाड़ी का कांच तोड़कर पानी से बाहर निकल आए।
विज्ञापन




गाड़ी में दो अन्य व्यक्ति फंसे हुए थे और सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ की। गाड़ी में फंसे दोनों व्यक्ति को बाहर निकाला गया, परंतु उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सियाराम कोरचे उम्र 20 साल तथा धनेष मराव उम्र 26 के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed