{"_id":"614b99a78ebc3e0461109d88","slug":"man-told-the-relative-of-the-home-minister-to-enter-in-indore-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: मंदिर में घुसने के लिए बताया गृहमंत्री का रिश्तेदार, गार्ड के रोकने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: मंदिर में घुसने के लिए बताया गृहमंत्री का रिश्तेदार, गार्ड के रोकने पर हुआ विवाद
Thu, 23 Sep 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:33 AM IST
सार
शख्स खुद को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का रिश्तेदार बता रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद व्यक्ति की पहचान की गई लेकिन उसकी पहचान गलत थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल चलन है कि हर कोई बड़े नेता या किसी रसूखदार का रिश्तेदार बताता है और अपना काम निकालता हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में देखने को मिला यहां एक शख्स मंदिर में घुसने के लिए खुद को गृहमंत्री का दामाद बताने लगा।
विज्ञापन
दरअसल, खजराना गणेश मंदिर का खुलने का समय 6 बजे का है। लेकिन वो आदमी सुबह 5:00 बजे ही आ गया है और मंदिर में घुसने की कोशिश करने लगा। लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने उसे रोका तो विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद युवक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी और युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की सूचना पर युवक को पकड़ा है। युवक का नाम अतुल तिवारी निवासी मथुरा कॉलोनी इंदौर का है। शख्स खुद को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का रिश्तेदार बता रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद व्यक्ति की पहचान की गई। पता चला कि उसने अपनी पहचान गलत बताई थी। इसके बाद अतुल तिवारी पर केस दर्ज किया गया है और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
