{"_id":"ffbc8ee4-7fd0-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"man-raped-his-sister-in-law-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने साली को बंधक बना किया रेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा ने साली को बंधक बना किया रेप
टीकमगढ़/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आयी है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी ही साली का अपहरण कर बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पलेरा थाना क्षेत्र के टोरिया गांव में सुरेंद्र सिंह ने अपने साथी रवींद्र सिंह ठाकुर के साथ मिलकर अपनी साली को अगवा कर लिया और एक कमरे में 12 घंटे तक बंधक बनाए रखा। किशोरी का आरोप है कि उसके साथ जीजा व उसके साथी ने बलात्कार किया है।
विज्ञापन
पलेरा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय कुमार ने बताया है कि किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
