{"_id":"5ed143748ebc3e9087286830","slug":"man-killed-his-son-because-he-could-not-arrange-food-for-his-family-in-lockdown-in-balaghat-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में परिवार को नहीं मिला भोजन तो पिता ने बेटे की हत्या की, फिर खुद पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में परिवार को नहीं मिला भोजन तो पिता ने बेटे की हत्या की, फिर खुद पहुंचा थाने
Fri, 29 May 2020 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बालाघाट (मप्र)
पीटीआई, बालाघाट (मप्र)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 29 May 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच बालाघाट में कथित रूप से एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बेरोजगार हुए 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने परिवार को भोजन न मिलने से परेशान होकर अपने आठ वर्षीय बेटे के दोनों हाथ बांधकर वैनगंगा नदी में डुबोकर शुक्रवार दोपहर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद आरोपी पिता पहले अपने घर गया और परिजनों को बेटे को नदी में डुबोकर मारने की बात बताने के बाद फिर खुद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि नगर के सरस्वती नगर क्षेत्र में निवास करने वाले सुनील जायसवाल ने शुक्रवार दोपहर अपने पुत्र प्रतीक जायसवाल (आठ) की नदी में डुबोकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद आरोपी स्वयं पुलिस के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
परस्ते ने बताया कि उसके द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे का शव बरामद किया। बच्चे के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
परस्ते ने कहा कि आरोपी पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि लॉकडाउन के कारण उसके पास कोई काम नहीं था। इसलिए अपने परिवार को पालने में अक्षम होने के कारण उसने बेटे की हत्या कर दी है।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने कहा कि बेटे को मारकर वह अपना वंश खत्म करना चाहता था। वहीं, परिजनों के अनुसार आरोपी काम नहीं होने के कारण अक्सर तनाव में रहता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही आरोपी की बड़ी बेटी जिसकी उम्र 10 साल है का जन्मदिन भी था। जिसके लिए केक लेने के नाम पर आरोपी पिता अपने बेटे को लेकर घर से निकला था।
