{"_id":"61aa509f938fe44b862029a4","slug":"man-died-on-the-spot-in-road-accident-by-the-unknown-vehicle-in-chhatarpur-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: छतरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: छतरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 03 Dec 2021 10:45 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:45 PM IST
सार
जानकारी अनुसार मृतक शमशाद पठान उम्र 42 वर्ष किसी काम से हरपालपुर आया था। वह शाम 7 बजे के लगभग अपनी बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
घर लौट रहे बाईक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के हरपालपुर से अपना काम निपटाकर अपने घर अलीपुरा लौट रहे बाईक सवार युवक को कुकरेल गांव के जंगल मे मानकी गांव की पुलिया के पास नौगांव रोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार मृतक शमशाद पठान उम्र 42 वर्ष किसी काम से हरपालपुर आया था। वह शाम 7 बजे के लगभग अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी कुकरेल गांव निकल कर जंगल में मानकी की पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वाहन टक्कर इतनी तेज थी बाईक के परखच्चे उड़ गये साथ ही मृतक युवक के सिर एवं कमर में गम्भीर चोट थी। हादसे के बाद काफी देर तक तड़पता रहा। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को लगने पर उन इस जानकारी हरपालपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर हरपालपुर थाना टीआई धर्मन्द्र सिंह , एसआई दिलीप करण नायक आरक्षक ब्रजपाल राम किशोर यादव पहुँचे और घायल युवक को अस्प्ताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। वहीं अब थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जाँच हेतु अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
