फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man dead in Ratlam due to self immolation after virat kohli got out in South Africa India Test Match

अफ्रीका के खिलाफ कोहली के आउट होने पर आत्मदाह करने वाले बुजुर्ग की मौत

Tue, 09 Jan 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 09 Jan 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Man dead in Ratlam due to self immolation after virat kohli got out in South Africa India Test Match
रतलाम में कोहली के आउट होने पर बुजुर्ग ने आत्मदाह किया, इलाज के दौरान मौत
भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टेस्ट मैच में भारतीय कैप्टन विराट कोहली के आउट होने से हताश होकर आत्मदाह करने वाले शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। रतलाम में केरोसिन डालकर आग लगाने से झुलसे रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक 63 साल के बाबूलाल बैरवा डीजल शेड के रिटायर्ड कर्मचारी थे। 5 जनवरी की रात बैरवा अंबेडकरनगर जावरा रोड स्थित अपने घर पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच देख रहे थे। भारतीय क्रिकेट टीम के तीन विकेट गिरने पर उन्हें गहरा धक्का लगा। 
विज्ञापन


भारतीय टीम कैप्टन विराट कोहली भी सस्ते में आउट हुए तो वे इतने हताश हो गए कि उन्होंने केरोसिन तेल डालकर खुद को आग लगा ली। घटना के बाद उनके परिवार और पड़ोसियों ने आग बुझाई। आग से बाबूलाल बुरी तरह झुलस गए थे। उन्हें तुरंत पुणे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। और मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed