{"_id":"619a68b4048676419a31db8c","slug":"man-cuts-dalit-labour-hand-for-demanding-of-remuneration-police-arrested-three-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश : मेहनताना मांगने पर काटा दलित मजदूर का हाथ, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश : मेहनताना मांगने पर काटा दलित मजदूर का हाथ, तीन गिरफ्तार
Sun, 21 Nov 2021 09:11 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:11 PM IST
सार
रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि मजदूरी के रुपये मांगने पर नियोक्ता गणेश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूर अशोक साकेत (45) के एक हाथ को धारदार हथियार से काट दिया।
विज्ञापन
मेहनताना मांगने पर एक दलित मजदूर का हाथ काट दिया गया।
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मेहनताना मांगने पर एक दलित मजदूर का हाथ काटने के आरोप में उसके नियोक्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकार ने रविवार को बताया कि यह घटना रीवा से करीब 40 किलोमीटर दूर सिरमौर पुलिस थानांतर्गत डोलमऊ गांव में शनिवार को हुई।
विज्ञापन
रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि मजदूरी के रुपये मांगने पर नियोक्ता गणेश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूर अशोक साकेत (45) के एक हाथ को धारदार हथियार से काट दिया। उन्होंने कहा कि साकेत पड़री गांव का निवासी है और अनुसूचित जाति से संबंध रखता है।
विज्ञापन
वर्मा ने बताया कि साकेत ने डोलमऊ गांव में मिश्रा के लिए निर्माण कार्य में मजदूर के रूप में काम किया था और मिश्रा उसे मेहनताना देने में आनाकानी कर रहा था। उन्होंने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए साकेत एवं एक अन्य व्यक्ति ने शनिवार को मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उनमें विवाद हो गया, इसके बाद मिश्रा और अन्य लोगों ने साकेत पर हमला कर एक धारधार हथियार से उसका हाथ काट दिया।
विज्ञापन
