{"_id":"65ced4814f919ed52908d425","slug":"man-arrested-for-raping-girl-after-promising-marriage-in-ujjain-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन में दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, शादी का वादा कर युवती से की थी ज्यादती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन में दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, शादी का वादा कर युवती से की थी ज्यादती
Fri, 16 Feb 2024 08:50 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 16 Feb 2024 08:50 AM IST
सार
युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म। सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इंदौर की रहने वाली युवती के साथ उज्जैन महाकाल थाना क्षेत्र के होटल में हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने देर रात एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवक सीहोर का रहने वाला है। घटना को लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर की रहने वाली युवती की सोशल मीडिया पर सिहोर के रहने वाले विशाल मेवाड़ा से पहचान हुई थी। बातचीत के बाद दोनों मिलने लगे। विशाल ने शादी का झांसा दिया और 31 दिसंबर को महाकाल दर्शन के लिए उसे उज्जैन बुला लिया।
जहां महाकाल मंदिर के पास होटल में कमरा लेकर उसके साथ संबंध बनाए। शादी के झांसे में आई युवती ने उस दौरान कुछ नहीं कहा, लेकिन कुछ दिनों बाद विशाल ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने अपने साथ गलत होने पर मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जांच के बाद मामले में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। युवक को देर रात राउंड अप कर लिया गया था। जिसे आज दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा।