फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Makhanlal chaturvedi journalism university: Lajpat Ahuja resigns from the post

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कुलपति उपासने के बाद कुलाधिसचिव लाजपत आहूजा का इस्तीफा

Wed, 16 Jan 2019 10:21 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, भोपाल
न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 16 Jan 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Makhanlal chaturvedi journalism university: Lajpat Ahuja resigns from the post
माखनलाल चतुर्वेदी विवि

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रैक्टर पद से लाजपत आहूजा ने कार्यवाहक कुलपति पी. नरहरि को बुधवार शाम इस्तीफा सौंप दिया है। मंजूरी के लिए यह इस्तीफा मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेजा जाएगा। नई सरकार आने के बाद विवि से यह दूसरा इस्तीफा है। इस इस्तीफे को एक आदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


इसके अनुसार आहूजा को प्रो-वाइस चांसलर के बराबर प्रतिमाह मिलने वाले भत्ते की तारीख लगभग दो साल 10 महीने पहले की बैकडेट से दिए जाने आदेश निरस्त किया गया था। इसके अगले दिन ही आहूजा ने इस्तीफा दे दिया। पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. संजय द्विवेदी ने रैक्टर को प्रो वाइस चांसलर के समकक्ष प्रति माह 4000 भत्ते दिए जाने का संशोधित आदेश इसी साल 8 जनवरी को जारी किया।
विज्ञापन


इसके अनुसार 21 मई 2018 से दिए जाने वाले भत्ते की तारीख बदली गई और इसे रैक्टर के पूर्णकालिक कार्यभार ग्रहण करने की तारीख 1 मई 2015 से लागू करने का आदेश जारी किया। आहूजा ने अपने कॅरियर की शुरुआत स्वदेश अखबार से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश उपासने ने भी 4 जनवरी 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से ही विश्वविद्यालय में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना जताई जा रही थी।


इस्तीफे की पुष्टि करते हुए आहूजा ने कहा कि:

यह तो अपेक्षित था जिसका मुझे क्षोभ नहीं है। लेकिन, राष्ट्रीय स्तर के विवि की वर्तमान स्थिति और सुदूर क्षेत्रों से पढ़ने आए विद्यार्थियों में जा रहे नकारात्मक संदेश के लिए दुख जरूर है। 40 साल से जनसंचार क्षेत्र में रहा हूं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और अकादमिक क्षेत्रों में कार्य करने का संतोष है। विवि में मेरा जो दायित्व रहा, उसे मैंने यथासंभव पूरी क्षमता और निष्ठा के साथ पूरा किया। मेरे कथन की गवाही विवि की नत्थियां और फाइल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed