{"_id":"63c29bf26ee16c0a0c0259fd","slug":"makar-sankranti-kite-flying-contest-held-in-katni-hundreds-of-people-participated-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर कटनी में पतंगबाजी प्रतियोगिता, अफसरों ने उड़ाई पतंग, लोगों ने उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर कटनी में पतंगबाजी प्रतियोगिता, अफसरों ने उड़ाई पतंग, लोगों ने उठाया लुत्फ
Sat, 14 Jan 2023 05:41 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:41 PM IST
सार
मकर संक्रांति पर्व पर कटनी में पहली बार पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने शहर के युवाओं के साथ पतंगबाजी के शौकीन लोग भी पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने पतंग उड़ाकर की।
विज्ञापन
Kite flying Contest in Katni
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में नगर निगम द्वारा मकर संक्रांति पर पतंगबाजी प्रतियोगिता रखी, जिसमें शामिल होने जिले के सैकड़ों लोगों फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद, एसपी सुनील जैन, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक से लेकर महापौर और कमिश्नर ने पतंगबाजी का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
बता दें, मकर संक्रांति पर्व पर इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है, जिसमें शामिल होने शहर के युवाओं के साथ पतंगबाजी के शौकीन लोग भी पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने पतंग उड़ाकर की, जिसकी डोर महापौर ने संभाली। इसके बाद कलेक्टर और एसपी ने भी पतंग उड़ाकर अपने पुराने दिन याद किए।
विज्ञापन
लोगों को जोड़ने का अच्छा प्रयास
स्थानीय लोगों ने पतंगबाजी के कार्यक्रम की खूब सराहना की तो एसपी सुनील जैन ने भी कहा कि आज के डिजिटल युग में लोगों को अपनी संस्कृति और एक दूसरे से जोड़ने का बहुत बेहतर प्रयास है। वहीं, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने बताया कि लोगों को पतंगबाजी की ओर आकर्षित करने के लिए पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिससे लोग यहां आए और मुझे अच्छा लगा कि कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें बच्चों से लेकर 50 वर्ष लोग भी शामिल हुए। इस तरह का कार्यक्रम कटनी में पहली बार हुआ है जिसे निरंतर जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
