{"_id":"62d4cd225be9b62f86448ffa","slug":"major-accident-in-ratlam-railway-division-16-wagons-of-goods-train-derailed-many-trains-affected-on-delhi-mumbai-rail-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रतलाम के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, दिल्ली-मुंबई रेल लाइन ठप, जानें कौन सी ट्रेन हुईं निरस्त तो किनके बदले रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रतलाम के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, दिल्ली-मुंबई रेल लाइन ठप, जानें कौन सी ट्रेन हुईं निरस्त तो किनके बदले रूट
Mon, 18 Jul 2022 06:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 06:55 PM IST
सार
रतलाम रेल मंडल में देर रात दिल्ली-मुंबई रूट पर दाहोद के पास मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। ट्रेनों को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। दो दिन में ये दूसरा बड़ा हादसा है।
विज्ञापन
मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल में दो दिनों में दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। देर रात दिल्ली-मुंबई रूट पर दाहोद के पास मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। ट्रेनों को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई रूट पर हादसा रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। घटना गुजरात राज्य के दाहोद के समीप मंगलमऊड़ी और लिमखेड़ा स्टेशन के बीच में हुई है। सूचना मिलते ही रात को रतलाम से राहत दल मौके पर पहुंच गया। इनके साथ रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
कोच और पहिए हुए अलग
हादसे के दौरान मालगाड़ी के पहिए कोच से अलग हो गए। इससे हादसे की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिल्ली-मुंबई की मुख्य लाइन पर हादसा होने के बाद रतलाम की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों को भोपाल और चितौड़गढ़ रुट पर डायवर्ट किया गया है। रात को एआरटी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई थी, सुबह 5 बजे करीब एक टीम ओर रवाना हुई। इसके अतिरिक्त आसपास के स्टेशनों से सभी राहत कार्य के लिए टीमों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
दो दिन में दूसरा बड़ा हादसा
रतलाम रेल मंडल में बीते दो दिन के दौरान दूसरा बड़ा रेल हादसा है। पहले रतलाम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस लुढ़की थी, जिसके दो डिब्बे बेपटरी हुए थे। इस हादसे की जांच शुरू हुई थी कि अब दिल्ली-मुंबई लाइन पर एक और बड़ा हादसा हो गया।
रेलवे के अनुसार रतलाम मंडल के मंगलमहूड़ी-लिमखेड़ा सेक्शन में आज मालगाड़ी कें 16 वेगन डीरेल हो जाने के कारण अप/डाऊन लाइन अवरुद्ध हो गया है। घटनास्थल पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता अधिकारियों के साथ पहुंच गए हैंI रेल लाइन को पुन: चालु करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों क्रेन व अन्य उपकरणों के माध्यम से युद्ध स्तर पर कार्य प्रगति पर हैI मार्ग बाधित होने के कारण इस मार्ग पर परिचालित की जाने वाली गाडि़यों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन को निरस्त किया गया है। प्रभावित गाडियों का विवरण निम्नानुसार है:-