फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Food department team seized 365 bags of fertilizer in raid

Maihar News: कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापामार कार्रवाई में खाद्य विभाग की टीम ने जब्त की 365 बोरी खाद

Sat, 16 Nov 2024 12:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Nov 2024 12:09 PM IST
सार

सतना के उप संचालक कृषि मनोज कश्यप ने बताया कि मैहर के दो दुकानों पर दिन खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए, टीम ने 365 बोरी खाद जब्त की है।

विज्ञापन
Maihar News: Food department team seized 365 bags of fertilizer in raid
कालाबाजारी के लिए रखी खाद जब्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ किसानों को मध्य प्रदेश में खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कई लोग बिना लाइसेंस खाद का भंडारण कर अवैध रूप से उसे बेचने का धंधा शुरू कर चुके हैं। ऐसा मामला मध्यप्रदेश के मैहर जिले में सामने आया है, जहां खाद्य विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई कर बिना लाइसेंस बेचे जा रही ही 365 बोरी खाद जब्त की है। दरअसल, मैहर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम रेड करने पहुंची। टीम ने दो दुकानों पर कार्रवाई कर जांच शुरू की। इस दौरान टीम ने 365 बोरी खाद जब्त की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किसान शोभनाथ ने खाद की कालाबाजारी से तंग आकर सीनियर अधिकारियों से शिकायत की थी। किसान का कहना था कि खाद बाजार में अधिक रेट में बिक रही है। साथ ही स्टॉक होने के बाद भी खाद उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। शिकायत सीनियर अधिकारियों तक पहुंचने के बाद ही दुकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की गई है। 
विज्ञापन


आहट पाकर दुकानदार फरार 
फूड डिपार्टमेंट के रेड की भनक जैसे ही दुकानदार को लगी, वह दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। दुकान के बाहर रखी खाद की बोरियों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य विभाग कर रही कार्रवाई 
सतना के उप संचालक कृषि मनोज कश्यप ने बताया कि मैहर के दो दुकानों पर शुक्रवार के दिन खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को सही समय पर खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए लगातार आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है।  आकस्मिक निरीक्षण के तहत शुक्रवार के दिन मैहर के चंचल ट्रेडर्स और पवन ट्रेडर्स की दुकान पर पहुंचे, जहां किसानों को अधिक दाम में खाद उपलब्ध करवाई जा रही थी। दुकान के बाहर रखे स्टॉक को प्रशासनिक टीम ने जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त की गई खाद को सरकारी गोदाम में रखवाया जाएगा और इसमें एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed