{"_id":"6565e114780b716bb10ed515","slug":"maihar-news-fed-eggs-and-then-hit-him-with-a-stick-and-broke-his-head-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: अंडे खिलाए और फिर डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया, जान लीजिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: अंडे खिलाए और फिर डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया, जान लीजिए पूरा मामला
Tue, 28 Nov 2023 06:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 Nov 2023 06:16 PM IST
सार
Maihar News: मैहर जिले से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पहले अंडे खिलाए और फिर डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया। घटना की शिकायत रामनगर थाना में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती हुए रामनगर थाना पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर के रामनगर थाना इलाके में सिर्फ 20 रुपयों के लिए एक युवक ने अपने रिश्ते के भाई का सिर फोड़ दिया। घटना की शिकायत रामनगर थाना में दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहनी में रहने वाले शिवलाल रावत के साथ उसके रिश्ते के भाई बबलू रावत ने मारपीट की।
विज्ञापन
बता दें कि बबलू ने पहले शिवलाल को अंडे खिलाए और फिर डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। मारपीट में बबलू का साथ उसकी मां ने भी दिया। बताया जाता है कि बबलू रावत ने अंडे खाने के लिए लोगों को दावत दी थी, जिसमें उसने शिवलाल को भी बुलाया था। खाने के बाद जब शिवलाल जाने लगा तो बबलू ने उससे अंडों के 20 रुपये देने के लिए कहा। उसने कहा, दावत फ्री की नहीं थी, अंडों के 20 रुपये उसे देने होंगे।
विज्ञापन
शिवलाल ने उस समय पास में पैसे न होने की जानकारी देते हुए बबलू से कहा कि वह दो-तीन दिन में पैसे दे देगा। हालांकि, बबलू तत्काल पैसे लेने की जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान नोंक-झोंक के बीच बबलू की मां भी वहां आ गई। मां-बेटे ने शिवलाल के सिर पर डंडा मार दिया। अंडे की दावत में डंडे चलने की इस घटना की शिकायत रामनगर थाना पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
