फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Dr. Narottam Mishra took a dig at opposition in a poetic style, Jeetu Patwari, Umang Singhar

Maihar News: भाजपा नेता ने शायराना अंदाज में विपक्ष पर कसा तंज, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को लिया आड़े हाथों

Sat, 14 Dec 2024 09:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Dec 2024 09:38 PM IST
सार

Maihar News: मैहर पहुंचे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और उमंग सिंघार पर तंज कसा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Maihar News: Dr. Narottam Mishra took a dig at opposition in a poetic style, Jeetu Patwari, Umang Singhar
डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इन दिनों अपनी धार्मिक यात्रा पर हैं। इस बीच उन्होंने विपक्ष पर एक शायराना अंदाज में तंज कसा, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपनी एक दिवसीय यात्रा पर रानी कमलापति से शुरू होकर मैहर पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और त्रिकुट पर्वत पर स्थित मां शारदा देवी के मंदिर में दर्शन किए। पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और अन्य जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी थी।
विज्ञापन

 
विपक्ष पर शायराना तंज
इस दौरान जब मीडिया ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के दो बड़े नेता उमंग सिंघार और जीतू पटवारी शीतकालीन सत्र के दौरान अलग-अलग डिनर प्लान कर रहे हैं। इसपर उन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें न तो प्रदेश की फिक्र है, न ही जनता की। इसके साथ ही उन्होंने अपना शायराना अंदाज दिखाते हुए कहा कि ये किसको फिक्र है कि काफिले का क्या होगा, सब इसपे लड़ रहे हैं कि सरदार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व गृह मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बयान न केवल राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना है, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed