{"_id":"6613c9d22fccc0f9f10eb056","slug":"maihar-news-chief-minister-mohan-yadav-will-come-to-maihar-on-tuesday-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: CM के मैहर आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन, नवरात्र के पहले दिन मां शारदा के करेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: CM के मैहर आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन, नवरात्र के पहले दिन मां शारदा के करेंगे दर्शन
Mon, 08 Apr 2024 04:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 08 Apr 2024 04:13 PM IST
सार
पुलिस के लिए व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि मेले की व्यवस्था के ही बीच सीएम के प्रोग्राम की भी तैयारी और सुरक्षा बलों की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को मैहर आएंगे। मुख्यमंत्री नवरात्र के पहले दिन यहां माता शारदा के दर्शन करेंगे। इसके बाद एक चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। सीएम के मैहर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावी मौसम में सीएम यादव सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर जबलपुर से हेलिकॉप्टर से मैहर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले माता शारदा के दर्शन करने जाएंगे और फिर उनका आशीर्वाद लेकर चुनावी जनसभा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मैहर के घंटाघर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 11 बजकर 20 मिनट पर हेलिकॉप्टर से बालाघाट रवाना हो जाएंगे। सीएम मोहन यादव के दौरे से पहले तैयारियों को लेकर जायजा लेने ASP मुकेश कुमार वैश्य और विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मैहर पहुंचे।
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन की तैयारियां शुरू
नवरात्रि के पहले ही दिन मुख्यमंत्री के मैहर दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नवरात्रि मेला होने के कारण यह स्थिति चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि मेले की व्यवस्था के ही बीच सीएम के प्रोग्राम को लेकर भी पुलिस कर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की जानी है। एडिशनल एसपी मुकेश कुमार वैश्य ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी के साथ सोमवार को आयोजन स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। उधर, मैहर भाजपा ने भी घंटाघर में मुख्यमंत्री की सभा के लिए इंतजामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के मौजूदा दौर में सीएम डॉ. यादव का सतना लोकसभा क्षेत्र में दूसरा और मैहर जिले में पहला दौरा है।
