{"_id":"66098a485cb15c12df0bd7c1","slug":"maihar-news-brothers-gang-raped-minor-sister-tied-her-hands-and-feet-and-did-brutality-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: दो सगे भाइयों ने किया पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: दो सगे भाइयों ने किया पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर की हैवानियत
Sun, 31 Mar 2024 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मैहर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मैहर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2024 09:37 PM IST
सार
मैहर में दो भाइयों ने नाबालिग बहन से सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। पुलिस ने बहन की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की हैवानियत का शिकार बनी है। उसके साथ पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मैहर कोतवाली अंतर्गत अरकंडी क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो सगे भाइयों ने हैवानियत की है। आरोपियों ने घिनौनी वारदात को 20 मार्च की रात अपने ही घर मे अंजाम दिया। उन्होंने नाबालिग के हाथ-पैर बांध दिए और हैवानियत पर उतर आए। पीड़िता शनिवार को बुआ के साथ मैहर कोतवाली पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
पीड़िता के माता-पिता मैहर में नहीं रहती है। जब वह 5-6 वर्ष की थी तब बुआ के यहां रहने आ गई थी। पिछले आठ-नौ साल से वहीं पर रह रही थी। आरोपी दोनों सगे भाई भी पड़ोस में रहते थे। 20 मार्च की रात लगभग 12 बजे दोनों उसके पास पहुंचे। उसके हाथ-पैर बांध दिए। आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसने विरोध में शोर भी मचाया और रोई भी जिसे सुनकर आरोपियों की मां और बहन भी वहां पहुंची। उन्होंने पीड़िता को किसी से कुछ भी बोलने पर जहर देकर मार डालने की धमकी दे दी। उन्होंने पीड़िता पर पहरा लगा दिया। उसने अपनी बुआ को आपबीती सुनाई। बुआ उसे लेकर थाना पहुंची जहां मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ,376 DA ,506,450 व 34 तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। मैहर पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ देर बाद ही दोनों आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन
