फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar Eunuchs created ruckus for two hours over real and fake you will be stunned to know what happened next

Maihar News: असली और नकली के चक्कर में दो घंटे तक किन्नरों ने काटा बवाल, फिर जो हुआ जान कर दंग रह जाएंगे

Sat, 03 Aug 2024 07:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 07:19 PM IST
सार

मैहर जिले में असली और नकली किन्नर आपस में भिड़ गए और दो घंटे तक बवाल काटा। उसके बाद कपड़े उतारकर सच दिखाया।

विज्ञापन
Maihar Eunuchs created ruckus for two hours over real and fake you will be stunned to know what happened next
किन्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में असली और नकली किन्नरों के बीच जमकर लड़ाई हुई। उसके बाद खुद असली किन्नर साबित करने के लिए बीच सड़क जो हरकत की, उससे राहगीरों को शर्मसार होना पड़ा। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि अमरपाटन के पुराना बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब आधे दर्जन किन्नरों ने बीच सड़क पर नकली किन्नर बता एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। यही नहीं किन्नरों ने उसके कपड़े भी उतार दिए। हालांकि, यह मामला थाने तक नहीं पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, मैहर में रहने वाले किन्नरों के ग्रुप को अमरपाटन में एक किन्नर द्वारा पैसे वसूले जाने की शिकायतें मिल रही थी। मैहर का ग्रुप उसकी तलाश कर रहा था। मैहर का ग्रुप अमरपाटन में खोजबीन में लगा हुआ था, तभी पुराना बस स्टैंड के पास किन्नर के होने की उन्हें जानकारी मिल गई।
विज्ञापन


मैहर के किन्नरों का ग्रुप वहां जा पहुंचा और उसने अमरपाटन में सक्रिय किन्नर को धर दबोचा। गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उसे बीच सड़क पर ले आया गया और फिर दबाव बना कर उसके कपड़े उतरवा लिए गए। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ तो जमा रही, लोग वीडियो भी बनाते रहे। लेकिन कोई किन्नरों को ऐसी शर्मनाक हरकत करने से रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। अमरपाटन टीआई केपी त्रिपाठी ने जानकारी दी की वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed