फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar BJP MLA Narayan Tripathi Says Don't Try To be Ravan with me, Mp news updates

MP News: धीरेंद्र शास्त्री की कथा स्थगित होने से नारायण को आया गुस्सा, जानिए किसे कह दिया विधायक ने रावण

Tue, 18 Apr 2023 10:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 18 Apr 2023 10:27 PM IST
सार

मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने तीन मई से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन किया था। इस दौरान वे विंध्य जनता पार्टी की घोषणा करने वाले थे। इसके बाद शास्त्री की कथा स्थगित हो गई। इस पर त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग धर्म के ठेकेदार बन बैठे हैं। 
 

विज्ञापन
Maihar BJP MLA Narayan Tripathi Says Don't Try To be Ravan with me, Mp news updates
बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश से अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर नई पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार को चेताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म के ठेकेदार बन गए हैं। रावण देवी-देवताओं को कैद में रखता था। उसी तरह यहां भी हो रहा है। इनका भी रावण जैसा हाल होगा। रोजगार सहायकों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे नारायण त्रिपाठी ने मैहर में तीन मई से होने वाली बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा स्थगित होने पर आपा खो दिया है। इसी वजह से इशारों-इशारों में सत्ताधीशों को चेताया है।

विज्ञापन


नारायण त्रिपाठी ने कहा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री विश्व स्तर पर सनातन धर्म की रक्षा और हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। पूरे देश मे उनकी पूजा हो रही है। मैहर में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा तीन मई से होना सुनिश्चित था। किसी वजह से स्थगित हो गई अब जनवरी में होगी। तारीख बदल जाती है। ये एक अलग बात है। जनवरी में इस कथा का लाभ मैहर समेत विंध्य क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। 
विज्ञापन


तीन मई से होनी थी कथा
भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मैहर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा तीन मई से कराने की तैयारियां की थी। कलश यात्रा के लिए 51 हजार कलश और साड़ियों का एडवांस दिया जा चुका था। सभी व्यवस्थाओं के लिए एडवांस रुपये दिए गए थे। मैहर में विशाल पंडाल में 15 अप्रैल को भूमि पूजन होना था। इससे पहले ही मैहर विधायक ने विंध्य के मुद्दे पर विंध्य जनता पार्टी बनाने की घोषणा कर दी। इसके अगले ही दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मैहर में जनवरी से पहले कथा करने में असमर्थता जता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed