{"_id":"621d9f107a2b2227b80b8d20","slug":"mahashivratri-special-one-thousand-lingas-are-contained-in-this-shivling-established-in-sehore-the-temple-is-more-than-300-years-old","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि विशेष: सीहोर में स्थापित इस शिवलिंग में समाहित हैं एक हजार लिंग, 300 सालों से ज्यादा पुराना है मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि विशेष: सीहोर में स्थापित इस शिवलिंग में समाहित हैं एक हजार लिंग, 300 सालों से ज्यादा पुराना है मंदिर
Tue, 01 Mar 2022 09:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:50 AM IST
सार
सीहोर जिले के सहस्त्रलिंगेश्वर धाम में स्थापित शिवलिंग में एक हजार शिवलिंग स्थापित हैं। सीवान नदी से निकली प्रतिमा को नदी के किनारे ही मंदिर बनाकर स्थापित किया गया है। मंदिर 300 सालों से भी ज्यादा पुराना है।
विज्ञापन
सीहोर में स्थापित भगवान सहस्त्रलिंगेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक ऐसा शिवलिंग स्थापित है, जिसमें एक हजार शिवलिंग समाहित हैं। इस शिवलिंग को सहस्त्रलिंगेश्वर के नाम से जाना जाता है। सीहोर के बडियाखेड़ी में स्थापित ये प्राचीन शिवलिंग लोगों की आस्था का केंद्र हैं। मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। यहीं वजह है कि जिले के साथ ही देश के अन्य स्थानों से भी लोग इस अनोखे शिव धाम में पहुंचते हैं। शिवरात्रि के अवसर पर भी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।
मंदिर के पुजारी सुरेश शर्मा के अनुसार सहस्त्रलिंगेश्वर मंदिर करीब 300 से 400 साल पुराना है। मंदिर में स्थापित सहस्त्रलिंगेश्वर की प्रतिमा सीवन नदी से निकली थी, जिसके चलते इसे नदी के किनारे ही मंदिर बना कर स्थापित किया गया है। मंदिर की ख्याति पूरे देश में है। सालभर देशभर से श्रद्धालु यहां दर्शनों के लिए आते हैं।
मंदिर के पुजारी सुरेश शर्मा के अनुसार सहस्त्रलिंगेश्वर मंदिर करीब 300 से 400 साल पुराना है। मंदिर में स्थापित सहस्त्रलिंगेश्वर की प्रतिमा सीवन नदी से निकली थी, जिसके चलते इसे नदी के किनारे ही मंदिर बना कर स्थापित किया गया है। मंदिर की ख्याति पूरे देश में है। सालभर देशभर से श्रद्धालु यहां दर्शनों के लिए आते हैं।
विज्ञापन
सीवान नदी के किनारे स्थापित है सहस्त्रलिंगेश्वर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर की जाती है विशेष पूजा
सहस्त्रलिंगेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी है। आज भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही सुबह से देर रात तक मंदिर में भजन कीर्तन का दौर जारी है। मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक और पूजन अर्चन करने मंदिर पहुंच रहे हैं।
महाशिवरात्रि का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन से लोग विभिन्न शुभ कार्यों की शुरुआत भी करते हैं। देशभर के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर भगवान शिव की बारात भी निकाली जाएगी।
