{"_id":"65ead0007b76645d78086d7d","slug":"mahashivratri-after-bathing-in-narmada-devotees-gathered-in-khargone-temples-to-darshan-of-baba-bhole-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खरगोन में महाशिवरात्रि की धूम, नर्मदा स्नान के बाद बाबा भोले के दर्शन करने मंदिरों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खरगोन में महाशिवरात्रि की धूम, नर्मदा स्नान के बाद बाबा भोले के दर्शन करने मंदिरों में उमड़े भक्त
Fri, 08 Mar 2024 02:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:14 PM IST
सार
खरगोन के महेश्वर में स्नान के लिए अलसुबह से ही घाटों पर भारी भीड़ जुटी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान और भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सुबह करीब 12 बजे तक ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भगवान काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन किए।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में रमे भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर स्थित मां नर्मदा के तट पर महाशिवरात्रि पर आस्था और भक्ति का अद्भूत संगम देखने को मिला। महाशिवरात्रि पर नर्मदा स्नान करने के लिए शिव भक्तों की भारी उमड़ पड़ी है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु अहिल्या घाट पहुंचे हैं तो चारों ओर शिव भक्ति में रमे भक्तगणों का ही मेला दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
खरगोन के महेश्वर में स्नान के लिए अलसुबह से ही घाटों पर भारी भीड़ जुटी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान और भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सुबह करीब 11 बजे तक ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भगवान काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन किए हैं तो वहीं नर्मदा के बीच बने तिलबाणेश्वर मंदिर में भी दर्शन कर बाबा से मन की मुराद पूरी होने की कामना की।
विज्ञापन
बता दें कि खरगोन जिले के नर्मदा नदी से लगे हुए मंडलेश्वर, बड़वाह में स्थित नावघाटखेड़ी समेत सनावद के मोरटक्का में भी श्रद्धालुओं का सुबह से ही जमघट लगा हुआ है। महिलाओं द्वारा शिव मंदिरों में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई और बिल्व पत्र और बत्ती लगाकर भगवान भोलेनाथ को प्रसंन्न किया जा रहा है।
विज्ञापन
