फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Maharaja's challenge to the Raja: Scindia reached Raghogarh, many leaders including Digvijay's close Hirendra Singh joined BJP

राजा को महाराजा की चुनौती: राघौगढ़ में पहुंचे सिंधिया, दिग्विजय के करीबी हीरेंद्र सिंह समेत कई नेता भाजपा में शामिल 

Fri, 10 Dec 2021 11:27 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 10 Dec 2021 11:27 AM IST
सार

दिग्विजय के गढ़ में पहुंचे सिंधिया। कहा कि यह राघौगढ़ में नए अध्याय की शुरुआत है। किले के करीबी हीरेन्द्र सिंह सहित कई नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा का दामन थामने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष और कई सरपंच शामिल है। 
 

विज्ञापन
Maharaja's challenge to the Raja: Scindia reached Raghogarh, many leaders including Digvijay's close Hirendra Singh joined BJP
सिंधिया ने राघौगढ़ में दिग्विजय के करीबी रहे हीरेंद्र सिंह को भाजपा में शामिल किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना जिले के दौरे पर हैं। सबसे पहले सिंधिया दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में सभा लेने पहुंचे। राघौगढ़ में सिंधिया जोशीले अंदाज में नजर आए। आईटीआई मैदान में हुई सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि आज से राघौगढ़ में नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। इस दौरान किले के करीबी हीरेन्द्र सिंह बंटी बना ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। 
विज्ञापन


उनके साथ मधुसूदनगढ़ ब्लॉक के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल सिंह सहित कई पंचायतों के सरपंच भी भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ मंच पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित चांचौड़ा क्षेत्र की पूर्व विधायक ममता मीना भी नजर आईं। सिंधिया ने कोरोना काल में कांग्रेस द्वारा वैक्सीन को भाजपा का टीका बताने के मुद्दे को दोबारा उछाला। सिंधिया ने तंज कसा, जो लोग कोरोना काल में वैक्सीन का मजाक उड़ा रहे थे, वह आज अस्पतालों की दौड़ लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


जयवर्धन सिंह के साथ राघौगढ़ विधानसभा में एक कार्यक्रम की याद ताजा करते हुए सिंधिया ने कहा कि हीरेन्द्र के पिता स्व. मूलसिंह की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वह दौड़े थे। अब दौड़ने और दौड़ाने की बारी हीरेन्द्र सिंह की है। सिंधिया ने दिग्विजय पर हमला बोलते हुए कहा कि स्व. मूल सिंह दादा का उपयोग केवल सीट खाली होने के समय किया जाता था। जब बेटे को विधायक बनाने की बारी आई तब मूल सिंह से हाथ जोड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघौगढ़ के बाद साडा क्षेत्र में भी सिंधिया एक सभा लेंगे। इसके बाद वे गुना के पीजी कॉलेज पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बमौरी विधानसभा को मिले पांच हजार विशेष कुटीर की सौगात सिंधिया हितग्राहियों को देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed