{"_id":"5ec6618bd05a8477246cab7e","slug":"mahakal-temple-assistant-administrator-joshi-sacked-for-during-lockdown-they-allowed-peopels-to-enter-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक पर गिरी गाज, लॉकडाउन के दौरान श्रद्धालुओं को करा रहे थे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक पर गिरी गाज, लॉकडाउन के दौरान श्रद्धालुओं को करा रहे थे दर्शन
Thu, 21 May 2020 04:49 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 21 May 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
उज्जैन का श्री महाकालेश्वर मंदिर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के मामले में प्रशासक चंद्रशेखर जोशी पर गाज गिरी है। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रशासक चंद्रशेखर जोशी को पद से हटा दिया है। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान जब महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश वर्जित है, उस समय चंद्रशेखर जोशी पर कुछ लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश कराकर दर्शन कराने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
इस बात का खुलासा तब हुआ, जब चोरी छुपे दर्शन करने पहुंचे इन श्रद्गलुओं की परिसर में ली गईं कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गईं। मालूम हो कि लॉकडाउन के दौरान मंदिर परिसर में कर्मचारी और पुजारियों को छोड़कर अन्य सभी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने मंदिर में प्रवेश किया और तस्वीरें भी खींची। जैसे ही इन लोगों की तस्वीरें वायरल होनी शुरू हुईं , उज्जैन प्रशासन अलर्ट हो गया।
विज्ञापन
जांच में मालूम चला कि मंदिर के सहायक प्रशासक ने इन लोगों को मंदिर में प्रवेश दिलवाया था। इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रशासक चंद्रशेखर जोशी को पद से हटा दिया।
विज्ञापन
