फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahabharat in civic elections: BJP shared edited video of Dhritarashtra and Sanjay's dialogue, Congress said they believed their king was blind

Mahabharat in civic elections: BJP ने धृतराष्ट्र और संजय के संवाद का एडिटेड वीडियो शेयर किया, कांग्रेस बोली- उन्होंने माना उनका राजा नेत्रहीन

Sun, 10 Jul 2022 09:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 10 Jul 2022 09:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र और संजय के संवाद के एडिटेड वीडियो ने सियासत गरमा दी है। इसमें संजय कहते हैं कि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत रही। इस पर कांग्रेस की तरफ से पटलवार कर कहा गया है कि बीजेपी ने मान लिया है कि उनका राजा नेत्रहीन है।

विज्ञापन
Mahabharat in civic elections: BJP shared edited video of Dhritarashtra and Sanjay's dialogue, Congress said they believed their king was blind
बीजेपी ने धृतराष्ट्र और संजय का पैराडी वीडियों शेयर किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र और संजय के संवाद के एडिटेड वीडियो ने सियासत गरमा दी है। इसमें संजय कहते हैं कि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत रही। इस पर कांग्रेस की तरफ से पटलवार कर कहा गया है कि बीजेपी ने मान लिया है कि उनका राजा नेत्रहीन है।
विज्ञापन


बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेद्र पराशर ने महाभारत सीरियल के एक सीन का एडिटेड वीडियों शेयर कर लिखा कि संजय बता रहे हैं धृतराष्ट्र को कौन जीतेगा चुनाव। इस वीडियो से बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव जीतने के साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधा है। एडिटेड वीडियो में धृतराष्ट्र और संजय के बीच संवाद में मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव की बातें कर रहे हैं। इसमें संजय कहते हैं कि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत रही है। इस पर धृतराष्ट्र पूछते हैं कि ऐसा क्यों संजय? इस पर संजय कहते हैं कि क्योंकि कमलनाथ का चुनाव में इंटरेस्ट तो पहले ही नहीं था। अब वोट नहीं देकर उन्होंने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है राजन। फिर धृतराष्ट्र पूछते हैं कि तो क्या बीजेपी फिर जीत जाएगी? संजय। इस पर वह जवाब देते हुए संजय कहते हैं कि हां, महाराज, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज प्रदेशभर में चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस चुनाव में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर मध्य प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया है।  
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने साधा निशाना
इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समन्वयक और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि भाजपा की आईटी सेल ने एक वीडियो बनाकर जारी किया है। इसमें उन्होंने खुद ही स्वीकार कर लिया कि उनका राजा नेत्रहीन है और उसे जो उसके करीबी नौकरशाह बताते हैं, उसे ही वो सच मान लेता है, जमीनी हकीकत व सच्चाई की उसे जरा भी जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed