{"_id":"5d2c83d08ebc3e6cf035d235","slug":"madhyapradesh-sajjan-singh-said-mentality-of-bjp-is-like-dog-bjp-said-we-are-faithful-to-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पुलिस डॉग हैंडलर्स के तबादले पर कांग्रेस-भाजपा में जमकर तू-तू-मैं-मैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पुलिस डॉग हैंडलर्स के तबादले पर कांग्रेस-भाजपा में जमकर तू-तू-मैं-मैं
Mon, 15 Jul 2019 09:55 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
सज्जन सिंह वर्मा
- फोटो : एएनआई
मध्य प्रदेश में पुलिस के खोजी कुत्तों और उन्हें संभालने वालों (हैंडलर्स) के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों की विपक्षी दल भाजपा ने आलोचना की है। इस आलोचना पर राज्य सरकार के एक मंत्री ने पलटवार करते हुए इसे भाजपा की कुत्ते जैसी मानसिकता करार दिया।
विज्ञापन
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोमवार को यहां संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा, मतलब आप उनका (पुलिस के खोजी कुत्ते) उपयोग सिर्फ एक ही जगह करोगे। अगर शक्ति अच्छी है, काम करने की और प्रदेश में दूसरी जगह जाने से लाभ मिलता है। लेकिन आपको (भाजपा को) व्यंग्य करना है तो करो, उससे क्या फर्क पड़ता है? अब ये तो एक पत्रकार को भी सोचने का विषय है, क्या किसी पशु से कोई बैर भाव रख सकता है, लेकिन आपको तो आनंद लेना है, भाजपा के लोगों को। अरे भाई, उनका ट्रांसफर कर दिया ‘डॉग स्क्वाड’ का, ‘डॉग स्क्वाड’ बोलते तो भी ठीक था, कुत्तों का ट्रांसफर कर दिया। तो ये उनकी (भाजपा की) मानसिकता है, कुत्ते जैसी, अब क्या करें? वर्मा से सवाल किया गया था कि भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में तबादला उद्योग चला रही है और यहां तक कि पुलिस के कुत्तों के भी ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'यदि सज्जन सिंह वर्मा हमें **** कह रहे हैं तो मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि हां हम **** हैं, हम मध्यप्रदेश की जनता के वफादार **** हैं और हम अपने लोगों के लिए और अपने सुरक्षा बलों के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे।'
विज्ञापन
