फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Youth who sold bangles arrested minor girl accused of molestation

मध्य प्रदेश : चूड़ी बेचने वाला युवक गिरफ्तार, नाबालिग लड़की ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप 

Wed, 25 Aug 2021 10:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Aug 2021 10:31 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में चूड़ी बेचने वाले युवक को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Youth who sold bangles arrested minor girl accused of molestation
Indore SP Ashutosh Bagri - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में चूड़ी बेचने के बहाने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी तस्लीम को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। आज यानी बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। चूड़ीवाले की गिरफ्तारी की पुष्टि एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने ने की है। 

विज्ञापन


नाबालिग लड़की ने लगाया था आरोप 
चूड़ी बेचने वाले तस्लीम पर एक छठी क्लास की नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। लड़की के मुताबिक, 22 अगस्त को दोपहर करीब दो बचे एक लड़का चूड़ी बेचने आया था। उसने अपना नाम गोलू व पिता का नाम मोहन सिंह बताया था। अपनी पहचान के लिए उसने एक जला हुआ वोटर आईडी कार्ड भी दिखाया था। लड़की ने बताया कि जब मां अंदर पैसे लेने गई तभी युवक ने गंदी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद वह चिल्लाई और लोगों ने घेरकर उसे पीटना शुरू कर दिया। लड़की की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने चूड़ी बचेने वाले तस्लीम के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन


मिले थे दो आधार कार्ड
पुलिस के मुताबिक, युवके के पास से दो आधार कार्ड बरामद हुए थे। दोनों पर उसके नाम अलग-अलग थे। एक आधार पर उसका नाम असलम व दूसरे पर तसलीम लिखा हुआ था। वहीं जले हुए वोटर आईडी कार्ड में उसके पिता का नाम मोहन सिंह लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई के बाद गर्म हुई थी सियासत 
मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद मध्यप्रदेश में सियासत भी गर्म हो गई थी। कांग्रेसी नेता व शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्वीट करके शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। इसके बाद कई कार्यकर्ता युवक से मिले भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed