फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Youth Congress fed gulab jamuns to donkeys in Dewas, CMHO's placard hanging around the neck, demand for sacking

मध्यप्रदेश: देवास में यूथ कांग्रेस ने गधे को खिलाए गुलाब जामुन, गले में टांगी सीएमएचओ की तख्ती, बर्खास्त करने की मांग

Wed, 27 Apr 2022 06:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 06:08 PM IST
सार

देवास जिला अस्पताल से गायब हुई नवजात बच्ची का अब तक पता नहीं चल सका है। इस मामले में कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। बुधवार को यूथ कांग्रेस ने गधे के गले में सीएमएचओ की तख्ती टांगी और उसे गुलाब जामुन खिलाकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Youth Congress fed gulab jamuns to donkeys in Dewas, CMHO's placard hanging around the neck, demand for sacking
गधे को गुलाब जामुन खिलाते युकां पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र के देवास में जिला अस्पताल से गायब हुई नवजात बच्ची का अब तक पता नहीं चल सका है। एसपी ने बच्ची का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया है। अब तक जो टीमें बनाई गईं थीं वे नाकाम रही। इधर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को यूथ कांग्रेस ने एक गधे को सीएमएचओ की तख्ती पहनाई और उसे गुलाब जामुन खिलाए।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों देवास जिला अस्पताल से तीन दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई थी। इसके बाद जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी देवास पहुंचे थे। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही बच्ची को ढूंढ लिया जाएगा। पुलिस ने भी अलग-अलग टीमें बनाई थीं, लेकिन अब तक बच्ची का पता नहीं चल सका है। मंगलवार को एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने एसआईटी का गठन किया है। इधर इस मामले में जिला अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लगातार आवाजें उठ रही हैं। 
विज्ञापन


युकां ने सीएमएचओ पर लगाए गंभीर आरोप
बुधवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़ के नेतृत्व में अनूठा प्रदर्शन किया गया। सीएमएचओ को हटाने की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक गधे को सीएमएचओ की तख्ती पहनाई और उसे गुलाब जामुन खिलाए। गौड़ ने कहा कि कुछ दिन पहले तीन दिन की नवजात बच्ची चोरी हो गई थी। इसमें अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी। अस्पताल में कुल 18 कैमरे लगे हुए हैं, जिसमें 17 बंद थे। जिस रात को यह घटना हुई है उस समय जिस गार्ड की ड्यूटी थी वह भी मौके पर नहीं था। इससे तो यह लगता है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी फेल है। कुछ दिन पहले ही सीएमएचओ पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिससे कि यह साबित होता है कि सीएमएचओ भ्रष्ट एवं लापरवाह है। उन्हें जल्द से जल्द कार्यमुक्त किया जाए। प्रदर्शन के दौरान  यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमएचओ मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनको बर्खास्त करने की मांग की। गौड़ ने कहा  कि देवास के जनप्रतिनिधि अभी तक न ही बच्चे की मां से मिलने गए हैं और न ही उनके हालचाल जाने और जिला अस्पताल द्वारा बच्चे की मां पर  दबाव बनाकर  छुट्टी करने का कहा जा रहा है। युवा कांग्रेस ने सीएमएचओ की तुलना गधे से की और कहा कि उनको कुछ भी याद नहीं है और वह इतने बड़े पद पर बैठे हैं, इसलिए गधे को गुलाब जामुन खिला कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed