{"_id":"60fad461d3179f7d7e4991b5","slug":"madhya-pradesh-women-clashed-in-khargone-district-in-the-race-to-get-corona-vaccine-fierce-scuffle-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कोरोना वैक्सीन लगवाने की होड़ में खरगोन जिले में महिलाएं भिड़ीं, जमकर हाथापाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कोरोना वैक्सीन लगवाने की होड़ में खरगोन जिले में महिलाएं भिड़ीं, जमकर हाथापाई, वीडियो वायरल
Fri, 23 Jul 2021 08:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 23 Jul 2021 08:08 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खरगोन में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए एकत्रित महिलाओं में जमकर भिड़ंत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
विज्ञापन
खरगोन जिले के खलबुजुर्ग गांव में इस तरह भिड़ी महिलाएं
- फोटो : video grab
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन की किल्लत के चलते विवाद होने लगे हैं। राज्य के खरगोन जिले में एक टीकाकरण केंद्र पर टीके का इंतजार कर रही महिलाओं के बीच विवाद हो गया। उनके बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल मप्र में वैक्सीन की कमी के चलते केंद्रों पर कतारें लग रही हैं। खरगोन जिले के कसरावद के एक गांव में भी टीकाकरण केंद्र पर लंबी कतारें लगी थीं। इसी दौरान महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। वहां घंटों हंगामा चलता रहा है।
विज्ञापन
घटना खरगोन जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कसरावद तहसील के खलबुजुर्ग गांव में हुई। टीके लगवाने के लिए वहां जबरदस्त मारामारी मची। एक-दूसरे के आगे निकलने की होड़ में महिलाएं शारीरिक दूरी छोड़कर आपस में ही भिड़ गईं।
विज्ञापन
किसी ने चोटी पकड़ी तो किसी ने हाथ
किसी ने चोटी पकड़ी, किसी ने सिर पकड़ा, किसी ने हाथ पकड़ा और खींच दिया। कई महिलाएं आपस में ही मारामारी करने लगी। एक महिला को तो चोटी पकड़कर ऐसे खींचा की वो दूर जाकर गिरी। इस दौरान खूब हंगामा होता रहा।
500 से ज्यादा महिलाएं पहुंच गई थीं
इस बारे में खरगोन के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट ने बताया कि उक्त केंद्र पर 500 से ज्यादा महिलाएं पहुंच गई थीं, जबकि वहां वैक्सीन की 200 खुराक ही थीं। इसके साथ ही डॉ. भट्ट ने यह भी कहा कि जिले में टीके की कोई किल्लत नहीं है। स्लॉट बुक करने के बाद लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।
