{"_id":"5fa6c1b7bab6c077ad0b67af","slug":"madhya-pradesh-woman-naxal-carrying-rs-3-lakh-reward-killed-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : पुलिस मुठभेड़ में आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : पुलिस मुठभेड़ में आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर
Sat, 07 Nov 2020 09:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। इस महिला नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) जी पी सिंह ने शनिवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने बालाघाट गांव को घेर लिया था, जहां नक्सली दैनिक उपयोग के लिए राशन और अन्य सामान इकट्ठा करने के लिए मौजूद थे। पुलिस टीम ने पहले नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था, लेकिन नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में महिला नक्सली की मौत हो गई।
विज्ञापन
दो राज्यों की पुलिस पड़ी थी पीछे
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की निवासी शारदा के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि इस नक्सली की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश पुलिस ने तीन और छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक तिवारी ने बताया कि महिला नक्सली शारदा दोनों राज्यों में कुल 18 आपराधिक मामलों में वांछित थी। खटिया-मोचा दलम की सदस्य शारदा के खिलाफ मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल बालाघाट और मंडला जिले में नौ मामला। जबकि छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आठ और राजनांदगांव जिले में एक मामला दर्ज था।
एसपी ने बताया कि रात के अंधेरे और मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह तलाश में नक्सली शारदा को वहां मृत पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से नक्सली के शव के पास से 12 बोर की एक राइफल, जिंदा कारतूस और कुछ खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।बता दें कि मध्यप्रदेश के मंडला और बालाघाट पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की सीमा से लगते जिले हैं और नक्सल समस्या से प्रभावित हैं।
