{"_id":"61d1b9b6d30e570b474c02f9","slug":"madhya-pradesh-woman-had-boarded-the-wrong-train-at-khandwa-station-when-she-came-to-know-jumped-from-the-moving-train-people-saved-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: खंडवा स्टेशन पर गलत ट्रेन में बैठ गई थी महिला, पता चला तो चलती ट्रेन से कूदी, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: खंडवा स्टेशन पर गलत ट्रेन में बैठ गई थी महिला, पता चला तो चलती ट्रेन से कूदी, लोगों ने बचाया
Sun, 02 Jan 2022 08:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:11 PM IST
सार
खंडवा रेलवे स्टेशन पर चलती हुई मंगला एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने का प्रयास करते समय एक महिला गिर गई। लोगों ने दौड़कर महिला को खींच लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है।
विज्ञापन
Khandwa: चलती ट्रेन से गिरी महिला को बचाने दौड़े लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खंडवा रेलवे स्टेशन पर चलती हुई मंगला एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने का प्रयास करते समय एक महिला गिर गई। लोगों ने दौड़कर महिला को खींच लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है।
घटना 31 दिसंबर की बताई जा रही है। शुक्रवार को खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगलौर जाने और वहां से आने वाली मंगला एक्सप्रेस कुछ समय के अंतराल गुजरी थीं। इनमें से मंगलुरू जाने वाली ट्रेन में 40 साल की महिला रानी सिंह को जाना था, लेकिन इसी बीच मंगलुरू से दिल्ली जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर आ गई। रानी सिंह उसमें बैठ गई। ट्रेन में जब वे अपनी सीट पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि यह ट्रेन तो दिल्ली की तरफ जा रही है। वे जब तक ट्रेन से उतरतीं, इसके पहले ही ट्रेन आगे बढ़ गई और उसने स्पीड पकड़ ली।
चलती ट्रेन से उतरी तो गिरी
हड़बड़ाहट में रानी सिंह उतरने लगी, लेकिन ट्रेन की स्पीड ज्यादा होने से वे प्लेटफार्म पर ही गिर गईं। गाड़ी की तेज गति की वजह से संतुलन बिगड़ जाने से वे प्लेटफार्म के नीचे फिसलने लगीं तो आरपीएफ के जवानों तथा लोगों ने दौड़ लगा दी। उन्हें प्लेटफार्म के नीचे गिरने से बचा लिया। रानी सिंह को लोगों ने पानी पिलाया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने चोट नहीं आने पर इसकी जरूरत नहीं बताई और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। मगर यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जिसके वीडियो अब वायरल हो रहे हैं।