फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Woman accused of making video while dancing in Mahakaleshwar temple premises Ujjain priests objected

मध्यप्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में डांस करते हुए वीडियो बनाने का महिला पर आरोप, पुजारियों ने जताई आपत्ति 

Sat, 09 Oct 2021 11:39 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: देव कश्यप Updated Sat, 09 Oct 2021 11:39 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला महाकाल मंदिर परिसर में डांस करते नजर आ रही है। यह वीडियो महाकाल मंदिर परिसर के ओंकारेश्वर मंदिर के बाहर का बताया जा रहा है। इस वीडियो पर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Woman accused of making video while dancing in Mahakaleshwar temple premises Ujjain priests objected
उज्जैन का श्री महाकालेश्वर मंदिर - फोटो : एएनआई

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन के मंदिर परिसर में फिल्मी गीत पर महिला के थिरकने के आरोप लगे हैं। इसका वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला महाकाल मंदिर परिसर में डांस करते नजर आ रही है।

विज्ञापन


यह वीडियो महाकाल मंदिर परिसर के ओंकारेश्वर मंदिर के बाहर का बताया जा रहा है। इसमें महिला पिलर के बीच डांस कर रही है। इस वीडियो पर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताई है। महाकाल मंदिर प्रशासन के अनुसार मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की विधिवत व्यवस्था रहती है। शैक्षणिक और धार्मिक उद्देश्य से इसके लिए अनुमति दी जाती है। स्थापना में आवेदन करना पड़ता है। यदि किसी ने अनधिकृत रूप से ऐसा किया है तो प्रशासनिक स्तर पर सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सामने नहीं आ पा रही वीडियो की सच्चाई
इस मामले में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने परिसर में ही गीत पर डांस किया था या गीत को बाद में जोड़ा गया। क्योंकि आजकल मोबाइल पर इस तरह के एप हैं जिसमें गीतों को बाद में जोड़कर शेयर किया जाता है। ऐसे में फिलहाल इस बारे में स्पष्ट रूप से कोई कुछ नहीं कर पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुए हैं ऐसे मामले
महाकाल मंदिर में इस तरह के घटनाक्रम पहले भी हुए हैं। इससे पहले तब मामले ने तूल पकड़ा था जब एक महिला कुत्ते के साथ मंदिर परिसर में दाखिल हुई थी। इसके बाद कड़ी आपत्ति जताई गई थी। इसके पहले मंदिर परिसर में जन्मदिन पर केक काटे जाने का मामला भी सामने आया था। 


व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल
महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। विधिवत जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाता है। मंदिर परिसर में मोबाइल भी प्रतिबंधित है लेकिन लोग अपने साथ मोबाइल लेकर जाते हैं और सेल्फी व वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। ऐसे में प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed