{"_id":"6277c3523c08170c6930f698","slug":"madhya-pradesh-where-mob-lynching-took-place-three-accused-arrested-while-distributing-beef-in-the-same-seoni-three-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: जहां मॉब लिंचिंग हुई, उसी सिवनी में गौमांस का बंटवारा करते तीन आरोपित गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: जहां मॉब लिंचिंग हुई, उसी सिवनी में गौमांस का बंटवारा करते तीन आरोपित गिरफ्तार, तीन फरार
Sun, 08 May 2022 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 08 May 2022 06:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कुछ दिन पहले गौमांस की आशंका में दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, उसी सिवनी जिले में पुलिस ने गौवंश के मांस का बंटवारा करते तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
सिवनी में गौमांस का बंटवारा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस ने गोहत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 19 किलोग्राम से अधिक गोमांस बरामद किया है । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मीडिया अधिकारी देवेन्द्र जायसवाल ने शनिवार की दोपहर बताया कि थाना छपारा अंतर्गत आने वाले ग्राम माहुलपानी के जंगल में कुछ व्यक्ति द्वारा गौवंश हत्या करने की सूचना मुखबिर से मिली थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार-शनिवार की रात्रि ग्राम माहुलपानी हाथी घाट पहुंच कर जंगल की खाई में दबिश दी गई, जहां कुछ लोग बैठकर मोमबत्ती एवं टॉर्च की रोशनी में गौवंश का मांस कटा हुआ इकट्ठा कर आपस में बंटवारा कर रहे थे। पुलिस को देख वे लोग इधर-उधर भागने लगे। घेराबंदी कर 3 लोगों को पकड़ लिया गया बाकी तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर अपने हाथों में सफेद रंग की थैली, बोरी लेकर भाग गए।
बताया गया कि पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से पकड़े गए आरोपितों में बड़गु पिता सुखचंद उइके, बालक सिंह पिता सिंगराम मर्सकोले, राम कुमार पिता बिंदे सिरसाम तीनों निवासी ग्राम माहुलपानी है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने फरार लोगों के नाम भी बताए हैं। क्रेशलाल लाली मसराम, दुबे रोशनलाल इनवाती, मटरू सुकलु उइके सभी निवासी ग्राम माहुलपानी फरार हैं। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 4, 6 मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 11 (1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से गौवंश का करीब 19.7 किलो मांस, चमडा और घटना में उपयोग किए हथियार भी जब्त किए हैं।