फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Weather Updates Today Red alert has been issued in six districts of MP regarding rain and winds

MP Weather Updates Today: मध्य प्रदेश में फिर होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Tue, 19 Jul 2022 09:53 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 09:53 PM IST
सार

प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यहां के कई संभागों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Weather Updates Today Red alert has been issued in six districts of MP regarding rain and winds
mp rain - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। कई संभागों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के भोपाल केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, खारगौन, विदिशा, सागर, धार, बड़वानी, अलीराजपुर जिले के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इनके अलावा अशोकनगर, इंदौर, देवास, उज्जैन, मंदसौर, हरदा, छिंदवाड़ा, झाबुआ और रतलाम जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों में 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



श्योपुर, भोपाल, रायसेन, शाजापुर, अगर, अलीराजपुर, राजगढ़, सीहोर, नीमंचा, गुना, बुहारनपुर, नर्मदापुरम, बैतूल और खंडवा में मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही क्रामिक वज्रपात भी होगा। प्रदेश में  एक जून से 19 जुलाई 2022 तक के बीच औसतन 23 प्रतिशत बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसतन 4 प्रतिशत कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसतन 49 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 

पचमढ़ी, बैतूल, इंदौर, बुरहानपुर, धार/मांडू, देवास, शाजापुर, झाबुआ, रतलाम, हरदा में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ नर्मदापुरम, अलीराजपुर, सीहोर, खंडवा, खरगोन/महेश्वर और बड़वानी में गरज के साथ मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed