फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Weather Updates: Temperature reached 4 degrees in Naogaon, cold weather will not soften for the next two days

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: नौगांव में 4 डिग्री पहुंचा तापमान, अगले दो दिनों तक नर्म नहीं पडेंगे ठंड के तेवर

Sat, 18 Dec 2021 12:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 12:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अनुमान के मुताबिक ठंड पड़ने लगी है। अगले दो दिन और ठंडे रहेंगे। उत्तर भारत की ओर से आ रही शीतलहर कंपकंपाने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश में न्यूनतम में एक ही दिन में काफी गिरावट दर्ज की गई। कई जगह रात का पारा 4 डिग्री तक गिरा है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Weather Updates: Temperature reached 4 degrees in Naogaon, cold weather will not soften for the next two days
मौसम - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, वैसी ही ठंड पड़ने लगी है। मौसम अगले दो दिन और ठंडा होने के आसार हैं। उत्तर भारत की ओर से आ रही शीतलहर कंपकंपाने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश में न्यूनतम में एक ही दिन में काफी गिरावट दर्ज की गई। कई जगह रात का पारा 4 डिग्री तक गिरा है।
विज्ञापन

 
प्रदेश के बड़े शहर इंदौर और भोपाल में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार नौगांव सबसे ठंडा रहा, यहां रात का तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। जो शुक्रवार रात से 8.1 डिग्री कम है। इसके अलावा दतिया में भी शुक्रवार रात के तापमान से 8.2 डिग्री गिरकर पारा 4.2 डिग्री पर पहुंचा है। ग्वालियर में 4.2 डिग्री, गुना में 5.4 डिग्री, धार 8.4, पचमढ़ी 8.5, रायसेन 7.8, राजगढ़ 8.3, रतलाम 9.5, खजुराहो 7.0, सागर 7.6, सिवनी 9.0, टीकमगढ़ 7.0 डिग्री रहा। राजधानी भोपाल का न्यूनतम पारा 10 डिग्री तो अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। इंदौर में रात का पारा 11.7 पर तो दिन का तापमान 24.2 तक गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जल्द पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इस वजह से अब तापमान में और गिरावट आएगी। अगले दो दिन में और ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर में बर्फबारी के कारण प्रदेश में कई जगह पर रात का पारा गिरा है। दक्षिण भारत में एक चक्रवाती घेरा बना है। यह हिंद महासागर के आसपास है। इसके कारण अगले पांच-छह दिन भूमध्य सागर की तरफ कोई हलचल नहीं रहेगी। इसका सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम नहीं है। इस कारण उत्तरी हवा का आना जारी रहेगा। यह हवा अपने साथ जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। इससे रात के तापमान में गिरावट आना जारी रहेगी। 19 दिसंबर से तापमान ज्यादा गिरेगा। मध्यम से घना कोहरा भी छा सकता है। बादल व बूंदाबांदी की वजह से हवा में नमी आ गई है। कोहरा दो दिन तक रह सकता है। यदि दिन में कोहरा छाता है तो धूप नहीं निकलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed