{"_id":"61b6e36a1016f113e61658b9","slug":"madhya-pradesh-weather-today-cold-wave-may-prevail-after-two-days-nogowng-gwalior-coldest-with-5-5-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: दो दिन बाद प्रदेश में चल सकती है शीतलहर, 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ नौगांव-ग्वालियर सबसे ठंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: दो दिन बाद प्रदेश में चल सकती है शीतलहर, 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ नौगांव-ग्वालियर सबसे ठंडे
Mon, 13 Dec 2021 11:38 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:38 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अगले दो दिन में उत्तर भारत में बर्फबारी हो सकती है। इससे मध्य प्रदेश में शीतलहर की संभावना बनेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में अगले दो दिन में शीतलहर आ सकती है। रविवार को छतरपुर जिले के नौगांव और ग्वालियर में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के 12 शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान बना हुआ है।
ठिठुरन पैदा करने वाली हवाओं के मामले में भोपाल को थोड़ी राहत मिली है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान घटकर 10.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जो रविवार-सोमवार की रात को बढ़कर 12.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, ग्वालियर और नौगांव में 5.5, उमरिया में 6.8, खजुराहो में 7, पचमढ़ी-रीवा में 7.4, दतिया में 7.6 और टीकमगढ़ में 8.3 डिग्री सेल्यियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। अन्य महानगरों की बात करें तो इंदौर में पारा 14.8 और जबलपुर में 10.1 डिग्री सेल्यियस तक जा गिरा।
16 दिसंबर से शीतलहर
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को उत्तर भारत के आसपास पहुंचेगा। इसके असर से 14-15 दिसंबर को उत्तर भारत में बर्फबारी हो सकती है। यह सिस्टम आगे बढ़ा तो 16 दिसंबर से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। शीतलहर भी चल सकती है।