फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: We could not explain the benefits of agricultural laws to the farmers, this is the lack of BJP workers: Uma Bharti

मध्य प्रदेश: कृषि कानूनों के फायदे किसानों को समझा नहीं सके, यह हम भाजपा कार्यकर्ताओं की कमी: उमा भारती

Mon, 22 Nov 2021 05:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 22 Nov 2021 05:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि अगर किसान कृषि कानूनों का महत्व नहीं समझ सके तो इसमें हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की कमी है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: We could not explain the benefits of agricultural laws to the farmers, this is the lack of BJP workers: Uma Bharti
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती ने कृषि कानूनों की वापसी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर कृषि कानूनों का महत्व प्रधानमंत्री जी किसानों को नहीं समझा पाए तो उसमें हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की कमी है। हम क्यों नहीं किसानों से ठीक से संपर्क और संवाद कर सके। 
विज्ञापन


उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं पिछले 4 दिन से वाराणसी में गंगा किनारे हूं। 19 नवम्बर 2021 को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जब तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा की तो मैं अवाक् रह गई, इस वजह से तीन दिन बाद प्रतिक्रिया दे रही हूं। प्रधानमंत्री जी ने कानूनों की वापसी के समय जो कहा वह मेरे जैसे लोगों को बहुत व्यथित कर गया। अगर कृषि कानूनों की महत्ता प्रधानमंत्री जी किसानों को नहीं समझा पाए तो उसमें हम सब भाजपा के कार्यकर्ताओं की कमी हैं। हम क्यों नही किसानों से ठीक से संपर्क एवं संवाद कर सके। मोदी जी बहुत गहरी सोच एवं समस्या के जड़ को समझने वाले प्रधानमंत्री हैं। जो समस्या की जड़ समझता हैं वह समाधान भी पूर्णतः से करता हैं। 
विज्ञापन


मोदी ने अपनी महानता स्थापित की
उन्होंने यह भी कहा कि कृषि कानूनों के संबंध में विपक्ष के निरन्तर दुष्प्रचार का सामना हम नहीं कर सके। इसी कारण उस दिन प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन से मैं बहुत व्यथित हो रही थी। मेरे नेता मोदी जी ने तो कानूनों को वापस लेते हुए भी अपनी महानता स्थापित की। हमारे देश का ऐसा अनोखा नेता युग युग जीये, सफल रहे, यही मैं बाबा विश्वनाथ एवं मां गंगा से प्रार्थना करती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed