फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Vidhan Sabha Result 2018: Shivraj Singh Chouhan accepts defeat

चौकीदारी की जिम्मेदारी अब हमारी है, हार स्वीकार करते हुए बोले शिवराज सिंह चौहान

Wed, 12 Dec 2018 06:42 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Vidhan Sabha Result 2018: Shivraj Singh Chouhan accepts defeat
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala Graphic
मध्यप्रदेश में हार का मुंह देखने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया से मुखातिब हुए। इस प्रेस कॉन्फ्रेन्स में शिवराज ने खुद को मजबूत विपक्ष बताते हुए 2019 पर फोकस करने की बात कही।
विज्ञापन


शिवराज ने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री बनकर नहीं बल्कि परिवार का सदस्य बनकर सरकार चलाने की कोशिश की। साढ़े सात करोड़ मध्यप्रदेश वासी मेरा परिवार हैं। बिजली, पानी, सिंचाई को लेकर हमने बहुत काम किया।"
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्यमंत्री चौहान ने मोदी और अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में पूरा सहयोग किया। फिर चाहे वो खुद प्रधानमंत्री हों या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह। एक-एक सीट पर इस तरह ध्यान देने वाले अध्यक्ष मैंने नहीं देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हार स्वीकार करते हुए हार की जिम्मेदारी भी ली,

ये सच है कि हमें बहुमत नहीं मिला। अपेक्षित सफलता भी नहीं मिल सकी। अगर इसके लिए कोई जिम्मेदार है तो वो सिर्फ शिवराज सिंह चौहान यानी मैं हूं। सभी को सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। मैंने किसी का दिल नहीं दुखाया। कमलनाथजी को मैंने फोन कर बधाई दी। नई सरकार से ये आग्रह करना चाहता हूं कि जनता की कल्याण की योजनाओं में निरंतरता रहे। 

विपक्ष में बैठने के बारे में सवाल पूछे जाने पर शिवराज ने कहा, "विपक्ष भी मजबूत है। हमारे 109 विधायक हैं। हम सशक्त लेकिन रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। प्रदेश के हित के लिए जहां जरूरत होगी वहां साथ खड़ा रहूंगा। चौकीदारी करने की जिम्मेदारी अब हमारी है।"


नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर चुटकी लेते हुए शिवराज ने कहा, "नेता प्रतिपक्ष तो पार्टी तय करेगी लेकिन हम नेता तो रहेंगे। "

शिवराज ने अगले कदम के बारे में बात करते हुए कहा कि अगला लक्ष्य, 2019 का लोकसभा चुनाव है। मोदीजी के नेतृत्व में शानदार सफलता प्राप्त करें, इसके लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed