{"_id":"5ef73a628ebc3e43156ff8d1","slug":"madhya-pradesh-vhp-gau-raksha-wing-functionary-shot-dead-in-hoshangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिंदू परिषद के होशंगाबाद जिला गौरक्षा प्रमुख की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिंदू परिषद के होशंगाबाद जिला गौरक्षा प्रमुख की गोली मारकर हत्या
Sat, 27 Jun 2020 05:54 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 27 Jun 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया में आपसी रंजिश के चलते विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के जिला गौरक्षा प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। होशंगाबाद जिला गौरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा (35) की करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर लाठी एवं धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पिपरिया पुलिस थाना प्रभारी सतीश अंधवान ने शनिवार को बताया कि यह वारदात शुक्रवार रात को करीब सात बजे उस वक्त हुई, जब विश्वकर्मा अपने दो साथियों के साथ कार से होशंगाबाद से पिपरिया लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी दौरान पिपरिया में घात लगए बैठै 10 लोगों ने विश्वकर्मा पर पहले धारदार हथियारों एवं लाठियों से हमला किया और बाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
अंधवान ने बताया कि विश्वकर्मा को दो गोलियां लगीं। एक उनके हाथ पर लगी, जबकि दूसरी उनके दूसरे हाथ पर लगने के बाद छाती में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में विश्वकर्मा के साथ कार में जा रहे उनके दो साथियों को भी चोटें आई हैं। अंधवान ने बताया कि वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में 10 नामजद लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
