फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Vehicle of BJP MLA from Dewas district overturned, minor injury, was going to attend the program

मध्यप्रदेश: देवास जिले के भाजपा विधायक का वाहन पलटा, हल्की चोट, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

Tue, 22 Feb 2022 06:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 06:28 PM IST
सार

देवास जिले की हाटपीपल्या सीट से विधायक मनोज चौधरी सड़क हादसे में घायल हो गए। एक कार्यक्रम में जाते समय उनका वाहन पलट गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Vehicle of BJP MLA from Dewas district overturned, minor injury, was going to attend the program
इस तरह पलट गया विधायक चौधरी का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास जिले से विधायक मनोज चौधरी मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। एक समारोह से जाते समय उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विधायक को गंभीर चोट नहीं आई। 
विज्ञापन


घटना ग्राम मनासा के पास हुई। जानकारी के मुताबिक  विधायक मनोज चौधरी अपने साथियों के साथ देवास से बरखेड़ा लाड़ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हाटपीपल्या के पास मनासा गांव में चालक ने नियंत्रण खो दिया इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में विधायक चौधरी, नवीन पाटीदार, अनोखी जाट, गुड्डू, पपलेश को हल्की चोट आई। किसी को भी गंभीर चोट नहीं है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक समर्थक भी घटनास्थल पहुंचे। कुशलक्षेम पूछी। सभी घायलों को इलाज के लिए हाटपीपल्या भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। 
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे चौधरी
बता दें कि मनोज चौधरी देवास जिले की हाटपीपल्या विधासनभा सीट से विधायक हैं। वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद चौधरी ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। वे भाजपा में शामिल हो गए थे। हाटपीपल्या सीट मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी की थी जो यहां से विधायक थे। मप्र सरकार में मंत्री भी रहे थे। पिछले चुनाव में चौधरी ने जोशी को हराया था। जब कांग्रेस छोड़कर चौधरी भाजपा में गए तो इस सीट पर उपचुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बघेल के पुत्र राजवीर सिंह बघेल को टिकट दिया। इसमें चौधरी ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed